फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chargesheet to five railway workers in case of accident at Hulasanagara crossing

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर हादसे के मामले में पांच रेलकर्मियों को चार्जशीट

Fri, 16 Jul 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet to five railway workers in case of accident at Hulasanagara crossing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेन के दो ड्राइवर, गार्ड, गेटमैन और शाहजहांपुर के पीडब्ल्यूआई जांच में पाए गए दोषी
विज्ञापन

22 अप्रैल को चंडीगढ़-लखनऊ इंटरसिटी की चपेट में कई वाहनों के आने से पांच लोगों की हुई थी मौत

बरेली। उत्तर रेलवे के बरेली-लखनऊ रेल रूट पर 22 अप्रैल की सुबह सात बजे बिलपुर और मीरानपुर कटरा स्टेशन के बीच हुलासनगर क्रॉसिंग पर हादसा हुआ था। इस मामले की जांच पूरी हो गई है। हादसे के लिए बड़ौदा हाउस के अधिकारियों ने चंडीगढ़-लखनऊ इंटर सिटी के दोनों ड्राइवर और गार्ड समेत पांच रेल कर्मियों को दोषी पाया है। इन्हें पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था। अब इन्हें चार्जशीट जारी कर दी गई है।

चंडीगढ़-लखनऊ इंटरसिटी (05012) 22 अप्रैल को खुले फाटक से गुजरी थी। ट्रेन की चपेट में एक डीसीएम, दो ट्रक और दो बाइक आ गईं थीं। हादसे में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में दिल्ली के बड़ौदा ऑफिस की टीम ने आकर जांच की। टीम ने इस मामले में ट्रेन के चालक, गार्ड, गेटमैन समेत 25 रेल कर्मियों से पूछताछ की। मुख्यालय ने मामले की जांच पड़ताल में मुरादाबाद के तीन रेल अफसरों से भी सवाल जवाब किए। घटना वाले ही दिन ट्रेन के दोनों ड्राइवर और गेटमैन को सस्पेंड कर दिया गया था। दो महीने की जांच के बाद अब पीडब्ल्यूआई शाहजहांपुर को भी दोषी मानते हुए सभी को मेजर चार्जशीट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed