फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chargesheet returned, SP City started investigation

Bareilly News: चार्जशीट वापस कराई, एसपी सिटी ने शुरू की जांच

Wed, 23 Oct 2024 03:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet returned, SP City started investigation
बरेली। फाइक एन्क्लेव मामले में चार्जशीट में धाराएं हल्की करने व दो आरोपियों के नाम निकालने को लेकर थाना पुलिस पर अंगुलियां उठीं तो एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच सौंप दी। चार्जशीट सीओ दफ्तर से कोर्ट जाने से रोक दी गई। पूरा रिकॉर्ड एसपी सिटी ने तलब कर लिया है।
विज्ञापन

कमिश्नर के आदेश पर सीडीओ की जांच के बाद लेखपाल ने 15 फरवरी को इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। सीलिंग की जमीन को सहसवानी टोला के सैय्यद मोहसिन व मोहम्मद आरिफ ने खुद का बताते हुए वुडरो स्कूल ऑफ सोसाइटी के अध्यक्ष ऋषि वानी, उपाध्यक्ष गुल वानी निवासी सिविल लाइंस के नाम बैनामा कर दिया था। नवादा शेखान में 2009 वर्गमीटर सीलिंग की जमीन को चंपा देवी, द्वारिका, पप्पू, नेतराम ने खुशबू खान को बेच दिया। विवेचक ने वुडरो स्कूल के अध्यक्ष ऋषि वानी और फहम लान बरातघर के मालिक आरिफ के भाई शरीफ अहमद का नाम मुकदमे से निकाल दिया। जबकि ठाकुरदास का नाम जोड़ा गया।
विज्ञापन

बारादरी पुलिस ने केवल छह आरोपियों ठाकुरदास, पुष्पा वानी, गुल वानी, मोहम्मद आरिफ, नेतराम और द्वारिका के खिलाफ चार्जशीट सीओ कार्यालय में दाखिल की है। गिरफ्तारी की धाराएं भी हटा दी हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि विवेचना से जुड़े सभी साक्ष्यों को तलब किया गया है। समीक्षा के बाद वह जांच रिपोर्ट एसएसपी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed