{"_id":"693cbfdf555d63994f0b7615","slug":"charge-sheet-has-been-filed-against-12-accused-including-tauqeer-raza-in-bareilly-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट
Sat, 13 Dec 2025 06:53 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Dec 2025 06:53 AM IST
सार
बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत 12 आरोपियों के खिलाफ एक और चार्जशीट दाखिल कर दी है। दो मुख्य मामलों में भी जल्द ही चार्जशीट दाखिल हो सकती है।
विज्ञापन
बरेली बवाल मामले में एक और चार्जशीट दाखिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा व उसके 11 अन्य साथियों के खिलाफ एक और मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें पुलिस टीम पथराव व फायरिंग करने और पेट्रोल बम फेंकने का आरोप है। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई थी। 26 सितंबर को बवाल के बाद उसी दिन कोतवाली समेत पांच थानों में दस मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
मठ चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर ने जो मामला दर्ज कराया था, उसमें मौलाना तौकीर रजा, नदीम खां और मोहम्मद रईस को नामजद किया गया। पुलिस ने विवेचना के बाद तौकीर रजा, नदीम, रईस के अलावा फैजुल नवी, आरिफ, अनीस, अफजाल, मुनीर शाफिल, फरहत, नफीस और फरहान के नाम खोलकर शुक्रवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस पर हमला व बवाल की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
दो मुख्य मामलों में तीन दिन में दाखिल करनी है चार्जशीट
बवाल से संबंधित मुख्य दो मुकदमे कोतवाली व बारादरी थानों में लिखे गए थे। इसके अलावा कोतवाली समेत अन्य थानों में आठ सामान्य मामले दर्ज किए गए थे। सामान्य मामलों में आदर्श विवेचना 60 दिन में पूरी कर चार्जशीट या एफआर लगानी होती है, वहीं गंभीर मामलों में यह अवधि 90 दिन तक होती है। चूकिं बवाल के 60 दिन पूरे होने में तीन दिन बचे हैं। इसलिए कोतवाली व अन्य संबंधित थानों की पुलिस बाकी मामलों में चार्जशीट लगाने में जुटी है। मुख्य दोनों मामलों की चार्जशीट में अभी सयम लग सकता है।
विज्ञापन
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बवाल संबंधी मामलों में तेजी से चार्जशीट लगाई जा रही है। विवेचनाएं कुछ समय पूर्व ही पूरी कर ली गई थीं। फिलहाल उनका परीक्षण चल रहा था। निर्धारित समय में ही कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा।