फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chapa

टॉप्स अचार प्रतिष्ठन निदेशक आवास पर आयकर छापे

Mon, 22 Dec 2014 10:12 PM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 22 Dec 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
chapa
दिल्ली से पहुंची आयकर छापा दल ने स्थानीय टीम के साथ एक अचार निर्माता कंपनी निदेशक के आवास पर सात घंटे से ज्यादा समय तक कारोबारी अभिलेख खंगाले। इस दौरान टीम में कई प्रमुख दस्तावेज जुटाए और वापस हो गयी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात बजे से दिल्ली से आए आयकर अफसरों ने स्थानीय स्टाफ की मदद से बिहारीपुर कहरवान स्थित खुराना सोप भवन और आसपास घेराबंदी कर दी। सुबह कड़ाके की ठंड में लोगों को आभास नहीं हो पाया कि सुनील खुराना के घर मेहमान आए हैं या छापा दल। आयकर सूत्रों के मुताबिक टॉप्स अचार कंपनी निदेशक सुनील खुृराना का अधिकृत कार्यालय राजस्थान स्थित निमराना में हैँ। कंपनी का कारोबार पूरे देश में फैला है। कारोबार में भारी इन्कम टैक्स हेराफेरी हो रही है। इसलिए अचार कंपनी प्रतिष्ठान और आवास आदि में छापे लगे।
विज्ञापन

आयकर टीम ने सात घंटे तक खुराना भवन में रूक कर कंपनी कारोबार संबंधी कागजात देख और संदिग्ध अभिलेख अपने कब्जे में लेकर दिल्ली रवाना हो गयी। आयकर आयुक्त रणंजय सिंह ने बताया कि कंपनी कारोबार में क्या गड़बड़ी मिली है। इसकी जानकारी नहीं हो पायी है। दिल्ली से आयी टीम ने स्थानीय स्तर पर सहयोग मांगा था, वह उपलब्ध करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed