फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaos: Fodder ran out in the big cow conservation center, caretakers were scolded

अव्यवस्था : वृहद गो संरक्षण केंद्र में चारा खत्म, केयरटेकरों को लगी डांट

Sun, 10 Aug 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Chaos: Fodder ran out in the big cow conservation center, caretakers were scolded
नवाबगंज  फोटो 3 गौशाला में मरणासन्न अवस्था में पडे गौवंश
नवाबगंज। विधायक डॉ. एमपी आर्य और ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. आशुतोष गंगवार ने शनिवार को अधकटा नजराना गांव में खुले वृहद गो संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। विधायक को यहां भारी अनियमितताएं मिलीं।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम को फोन कर शिकायत की। फोन न लगने पर डीएम से मिलकर शिकायत की बात कही है। विधायक ने दो दिन के अंदर केंद्र में साफ-सफाई के साथ ही गोवंशों को हरे चारे के साथ मानक के अनुसार चोकर देने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने गोवंशों को राखी बांध कर गुड़ भी खिलाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि औचक निरीक्षण में गंदगी के साथ गोवंशों की हालत दयनीय थी। यहां दो गोवंश मरणासन्न हालत में थीं। गोवंशों की नाद में सूखा भूसा पड़ा था। वहां हरे चारों के निशान तक नहीं थे। स्टोर रूम में आधा भूसा और दस बोरी चोकर रखा मिला। केंद्र में 622 गोवंशों की संख्या दर्ज थी, जबकि मौके पर गोवंश कम थे। 12 केयरटेकरों में से चार केयरटेकर केंद्र पर मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने एसडीएम से शिकायत के बाद कहा कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे।
एक माह से नहीं आए पशु चिकित्साअधिकारी : निरीक्षण के दौरान विधायक ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन तोमर से जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

इस पर विधायक ने उनके निरीक्षण के अभिलेख देखे तो सात जुलाई को उनकी उपस्थिति रजिस्टर में मिली है। नाराज ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि जब चिकित्सक गोशाला आएंगे ही नहीं तो उपचार कैसे हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed