फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaos at Aadhaar centers; women standing in queues for hours with children.

Bareilly News: आधार केंद्रों पर अव्यवस्था, बच्चों संग घंटों लाइन में लग रहीं महिलाएं

Wed, 23 Sep 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 23 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Chaos at Aadhaar centers; women standing in queues for hours with children.
बरेली। शहर के डाकघरों में आधार सेवा केंद्र पर अव्यवस्थाओं का आलम है। यहां पर आधार बनवाने और अपडेट कराने आए लोगों को सात से आठ घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच सुबह आठ बजे से ही काउंटर के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं। मंगलवार को तमाम महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर भीषण गर्मी से बेहाल नजर आईं। कई लोगों ने केंद्र पर तैनात कर्मचारियों से शिकायत भी दर्ज कराईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

श्यामगंज स्थित डाकघर में आधार केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में लोग आधार में संशोधन कराने के लिए आए थे। जानकारी करने पर बताया कि सुबह 8 बजे से ही केंद्र के बाहर लाइन में लग गए, लेकिन दोपहर के 12 बजे तक भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं प्रधान डाकघर में तो स्थिति और भी चिंताजनक नजर आई। यहां आधार सेवा केंद्र खुलने से पहले ही लोग पहुंच गए। केंद्र के बाहर लाइनें लगाकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

इनसेट
नया आधार केंद्र बनने से नहीं सुधरे हालात
करीब तीन माह पहले राजेंद्र नगर में नया आधार केंद्र भी शुरू हो गया है। इस केंद्र के आरंभ होते ही रोजाना सैकड़ों लोगों की भीड़ यहां आधार संबंधी कार्य कराने के लिए जुट रही है। इस केंद्र के खुलने डाकघरों में लोगों का दबाव कम होने की संभावना थी, लेकिन केंद्र खुलने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस 1

गोद में लिए थक गए तो बेटी को छाया में बैठाया
रजऊ निवासी महेंद्र पाल ने बताया कि वह प्रधान डाकघर अपनी तीन वर्षीय बेटी हिमांशी का आधार कार्ड बनवाने आए हैं। बताया कि सुबह 6 बजे ही केंद्र के बाहर आ गए थे, लेकिन एक बजे तक भी उनका नंबर नहीं आया। थककर बेटी को पेड़ के नीचे छाया में बैठा दिया।


केस 2
आधार बनवाना तो बड़ा संकट का काम है
मझगवां के धीरपुर गांव निवासी राधा देवी ने बताया कि सुबह 8 बजे प्रधान डाकघर आ गई थीं। सात वर्षीय बेटे आदित्य का आधार बनवाना है। दोपहर एक बजे तक भी नंबर नहीं आ सका। घंटों लाइन में लगे होने से थक गए, जिसके चलते जमीन पर बैठ गए हैं।


केस 3

शिकायत दर्ज कराने पर भी नहीं हुई सुनवाई
संजय नगर निवासी सुनीला कुमारी श्यामगंज स्थित डाकघर आधार में नंबर अपडेट और आंशिक संशोधन कराने सुबह 8 बजे पहुंची, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी उनका नंबर नहीं आया। उन्होंने कर्मचारियों से शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।




वर्जन



प्रधान डाकघर में चारों काउंटर पूरे समय संचालित हो रहे हैं। हालांकि लोगों की संख्या अधिक होने के चलते कुछ समय अधिक लग रहा है। नया आधार केंद्र खुलने पर भी डाकघरों में आधार संबंधी कार्य कराने वाले लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। - अरुण कुमार, सीनियर पोस्टमास्टर, बरेली प्रधान डाकघर, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed