फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Village heads honored on Amar Ujala platform in Bareilly

गांव की बदली तस्वीर: बरेली में अमर उजाला के मंच पर सम्मानित हुए प्रधान, टॉप-10 को मिला विशेष सम्मान

Sat, 07 Feb 2026 01:45 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 01:45 PM IST
सार

बरेली के अर्बन हाट सभागार में अमर उजाला एवं मुथूट फाइनांस की ओर से आयोजित श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह में मंडल के 170 प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं टॉप-10 प्रधानों को विशेष सम्मान से नवाजा गया। 

विज्ञापन
Village heads honored on Amar Ujala platform in Bareilly
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने प्रधानों को किया सम्मानित - फोटो : संवाद

विस्तार

देश का विकास गांव से ही जुड़ा है। इसीलिए केंद्र और राज्य सरकारें प्रधानों को अधिक से अधिक जिम्मेदारी दे रही हैं। विकसित भारत-जी राम जी योजना में प्रधानों को और अधिक अधिकार दिए गए हैं। प्रधान अब पक्का काम भी करा पाएंगे। ये बातें प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने शुक्रवार को बरेली के अर्बन हाट सभागार में अमर उजाला एवं मुथूट फाइनांस की ओर से आयोजित श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं।

विज्ञापन


समारोह में मंडल के चारों जिलों के 170 प्रधानों को सम्मानित किया गया। इसमें टॉप-10 प्रधानों को विशेष सम्मान से नवाजा गया। श्रेष्ठ प्रधान का सम्मान पाने के बाद महिला-पुरुष प्रधानों ने मुख्य अतिथि के साथ ग्रुप तस्वीरें भी खिंचवाईं। मुख्य अतिथि ने कहा कि अब प्रधान बाढ़ की रोकथाम से लेकर तालाबों तक के कार्य करा सकेंगे। नर्सरी भी बना सकते हैं। मजदूरों को वर्षभर में 100 के बजाय 125 दिन तक रोजगार दे सकेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानों से कहा कि गांव में नागरिक सुविधाएं जुटाने के लिए दूर दृष्टि, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा का संकल्प लेकर आगे बढ़ें। सफलता निश्चित मिलेगी। श्रेष्ठ प्रधानों में महिलाओं की अच्छी संख्या देख मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान है। प्रधानों से अपील की कि ग्राम पंचायत को बेहतर बनाने का मौका मिला है तो गांव के लिए अच्छा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Village heads honored on Amar Ujala platform in Bareilly
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार - फोटो : संवाद

इन प्रधानों को मिला विशेष सम्मान 
आलमपुर जाफराबाद के सिरोही की प्रधान विनीता सिंह, बहेड़ी के गिरधरपुर की अफीफा हुसैन, भोजीपुरा के मुड़िया हाफिजगंज के कमर सिद्दीकी, भदपुरा के अलईया की कृष्णा गंगवार, बिथरी चैनपुर के भरतौत की प्रवेश और भुता के सुनौरा मुरारपुर के प्रधान बुद्धपाल को विशेष सम्मान से नवाजा गया। दमखोदा ब्लाॅक के पिपरा नानकार के जीवन लाल, फरीदपुर के लौंगपुर की सुदामा तोमर, मझगंवा के अंतपुर की विनीता देवी और फतेहगंज के औंध के राहुल सिंह को भी मंत्री ने विशेष सम्मान देकर उनका हौसला बढ़ाया। इसी तरह अन्य प्रधानों को भी अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान का प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि ने उनका मान बढ़ाया।

इतने बड़े मंच पर सम्मानित करने के लिए अमर उजाला का आभार। वन एवं पर्यावरण मंत्री के हाथों सम्मान पाकर गर्व महसूस हो रहा है। - विनीता सिंह, ग्राम पंचायत सिरोही, आलमपुर जाफराबाद
प्रधानों के ऐतिहासिक सम्मान समारोह के लिए अमर उजाला को बहुत-बहुत धन्यवाद। ऐसे कार्यक्रमों के जरिये प्रधानों का उत्साह बढ़ता है। -अफीका हुसैन, ग्राम पंचायत गिरधरपुर, बहेड़ी
गांवों के प्रधानों को मंच पर सम्मान दिया, उसके लिए धन्यवाद। यह ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत का संकल्प पूरा करने का बेहतर प्रयास है। - कृष्णा गंगवार, ग्राम पंचायत अलईया, भदपुरा
अच्छा काम करने वाले प्रधानों का सम्मान बढ़ाया गया। इसके पूर्व भी वर्ष 2022 व 2023 में दो बार सीएम सम्मानित कर चुके हैं। इससे प्रोत्साहन मिलता है। -बुद्धपाल, ग्राम पंचायत सुनौरा मुरारपुर, भुता
अच्छी सोच से विकास कार्य कराने और मेहनत करने वाले प्रधानों को इतने बड़े मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जाना गौरव की बात है। -जीवनलाल, ग्राम पंचायत पिपरा नानकर, दमखोदा
समारोह में सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। वीबी-जी राम जी योजना के तहत धरातल पर कैसे काम हो सकता है, इसकी जानकारी दी गई। - सुदामा तोमर, ग्राम पंचायत लौंगपुर, फरीदपुर
समारोह में जानकारी मिली कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत तालाब व नहर, नदी में बांध का भी काम कराया जा सकता है। कृषि क्षेत्र में पेड़ लगा सकते हैं। - विनीता देवी, ग्राम पंचायत अंतपुर, मझगंवा

Village heads honored on Amar Ujala platform in Bareilly
अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान कार्यक्रम को संबोधित करते शिवम सक्सेना - फोटो : संवाद

शाखा प्रबंधकों ने प्रधानों को दी जानकारी
मुथूट फाइनांस के शाखा प्रबंधक शिवम सक्सेना और हिमांशु अग्रवाल ने प्रधानों से कहा कि मुथूट फाइनांस देश का नंबर वन ब्रांड बन चुका है। मुथूट फाइनांस की सोच है कि देश की सीमा पर खड़ा जवान और देश का किसान राष्ट्र के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। मुथूट गोल्ड लोन देता है। आधार-पैन और गोल्ड लेकर बैंक आएं, 15-20 मिनट में सस्ते ब्याज पर लोन मिल जाएगा। ऋण स्वीकृतिपत्र पर व्यक्ति का नाम आते ही उसके गोल्ड का बीमा हो जाता है। इसका लाभ समय आने पर व्यक्ति को मिलता है। एक प्रधान के पूछने पर प्रबंधक ने बताया कि मुथूट से न्यूनतम 1500 रुपये तक का लोन ले सकते हैं।

कार्बन क्रेडिट से करें अतिरिक्त कमाई 
मंत्री ने प्रधानों से कहा कि हर खेत पर मेड़ और हर मेड़ पर पेड़ के भाव से ग्रामीणों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करें। इससे खेतों में पानी रुकेगा और किसानों को लाभ होगा। जो किसान अपने खेत पर 200 या इससे अधिक पौधे लगाएंगे, उन्हें हर पांच साल में कॉर्बन क्रेडिट से अतिरिक्त आय होगी। इसके लिए किसान वन विभाग में पंजीकरण कराएं और कोई समस्या होने पर सीधे उनसे मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed