{"_id":"61d360534e167c653339d915","slug":"change-over-of-nitin-gadkari-bareilly-news-bly4714009131","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एयरपोर्ट पर चेेंजओवर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एयरपोर्ट पर चेेंजओवर आज
विज्ञापन
बरेली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का खटीमा जाने के लिए बरेली एयरपोर्ट पर मंगलवार को चेंजओवर करेंगे। इस दौरान त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन के आसपास कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार पूर्वाह्न 11:15 बजे केंद्र्रीय मंत्री का विमान दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरकर दोपहर 12 बजे बरेली एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से वह 12:10 बजे उत्तराखंड के राजकीय विमान से खटीमा के लिए उड़ान भरेेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके स्वागत के लिए 11:35 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह गडकरी के साथ ही खटीमा जाएंगे। केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दोपहर 2:35 बजे वापस बरेली एयरपोर्ट आएंगे। यहां से केंद्रीय मंत्री विशेष विमान से दिल्ली एयरपोर्ट और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री राजकीय विमान से देहरादून रवाना हो जाएंगे। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी उनके स्वागत, सुरक्षा के लिए बरेली एयरपोर्ट पर मुस्तैद रहेंगे।
जेड प्लस श्रेणी की है सुरक्षा
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उनकी सुरक्षा में दो एडीशनल एसपी, छह सीओ, 20 इंस्पेक्टर, 80 सब इंस्पेक्टर और 500 सिपाही तैनात रहेंगे।