फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chancellor overturns decision of the then Vice-Chancellor; Prof. Vijay to be the new Head of Department.

Bareilly News: कुलाधिपति ने बदला तत्कालीन कुलपति का फैसला, प्रो. विजय होंगे नए विभागाध्यक्ष

Thu, 17 Sep 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 17 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Chancellor overturns decision of the then Vice-Chancellor; Prof. Vijay to be the new Head of Department.
बरेली। रुविवि के इतिहास एवं संस्कृति विभाग में विभागाध्यक्ष पद को लेकर जारी गतिरोध अब खत्म हो गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तत्कालीन कुलपति के 24 जनवरी 2026 के आदेश को निरस्त कर दिया है। उन्होंने प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव को विभागाध्यक्ष नियुक्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने 10 सितंबर को अपना फैसला जारी किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के तहत छह सप्ताह के भीतर प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव को विभागाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह विवाद जनवरी 2026 में तत्कालीन विभागाध्यक्ष प्रो. श्याम बिहारी लाल के निधन के बाद शुरू हुआ था। उनके निधन के बाद वरिष्ठता प्रणाली से चयन होना था, लेकिन कुलपति केपी सिंह ने 24 जनवरी 2026 को सह आचार्य प्रिया सक्सेना को तीन वर्षों के लिए विभागाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताते हुए विजय बहादुर सिंह यादव ने राजभवन में आपत्ति दर्ज कराई थी। सुनवाई और दस्तावेज की जांच के बाद कुलाधिपति कार्यालय ने पाया कि प्रासंगिक नियमों और वरिष्ठता सूची के अनुसार विजय बहादुर सिंह यादव ही इस पद के हकदार थे। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राजभवन से पत्र प्राप्त हुआ है। उसको संज्ञान में लेते हुए डेढ़ माह में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद रजिस्ट्रार स्तर से राजभवन को सूचित कर दिया जाएगा। - प्रो. अनिल कुमार राय, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed