फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Challan issued to 50 employees and complainants who came to office without helmet

Bareilly News: बिना हेलमेट कार्यालय आने वाले 50 कर्मियों और फरियादियों का चालान

Tue, 18 Feb 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Challan issued to 50 employees and complainants who came to office without helmet
बरेली। दो पहिया वाहन से बिना हेलमेट के सरकारी कार्यालय आने वाले कर्मचारियों और फरियारियों के खिलाफ सोमवार को चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान एसएसपी ऑफिस, विकास भवन और आरटीओ कार्यालय के बाहर कार्यवाही हुई।
विज्ञापन

शासन का स्पष्ट निर्देश है कि पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल न दिया जाए। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी या फरियादी दो पहिया वाहन से आए तो हेलमेट होना चाहिए। चार पहिया वाहन से आए तो सीट बेल्ट बांधना जरूरी है। इन आदेशों का कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा। सोमवार को परिवहन विभाग की टीमों ने एसएसपी ऑफिस, आरटीओ कार्यालय और विकास भवन के बाहर अभियान चलाकर बिना हेलमेट वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 50 वाहनों का चालान किया गया। आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके कार्यालय में शत प्रतिशत कर्मचारी हेलमेट लगाकर आ रहे हैं। अगर कोई बिना हेलमेट के कार्यालय में आएगा तो उसके खिलाफ भी चालान कार्रवाई की जाएगी। अन्य कार्यालयों के बाहर चेकिंग के लिए टीमें बना दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed