{"_id":"67560676d886bdc8010ee335","slug":"challan-issued-for-overloaded-tractor-trolley-for-not-allowing-cabinet-ministers-convoy-to-proceed-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101904-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैबिनेट मंत्री के काफिले को आगे नहीं दिया जाने, ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्राॅली का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैबिनेट मंत्री के काफिले को आगे नहीं दिया जाने, ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्राॅली का काटा चालान
विज्ञापन
रामनगर पुलिस चौकी पर खडी गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली-संवाद
रामनगर। नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर फर्राटा भरने वाले गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली और ट्राले पर कार्रवाई की गई है। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की सूचना पर शनिवार रात रामनगर चौकी पुलिस ने सड़क पर फर्राटे भरते हुए जा रहे ऐसे तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ कर चौकी में लाकर खड़े कर लिए। नियमानुसार इन वाहनों के चालान काटे गए। हर एक ट्राले में तीन सौ क्विंटल से ज्यादा गन्ना लदा मिला, जो नियम के विपरीत है।
शनिवार रात कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह आंवला जा रहे थे। तभी रेवती रेलवे फाटक के पास सामने से गन्ने से भरी तीन ट्राॅलियां जा रही थीं, जिनमें क्षमता से अधिक गन्ना भरा हुआ था। मंत्री के काफिले को साइड न देते हुए चालक ट्रैक्टर आगे बढ़ाता रहा, जिससे वहां खतरे की संभावना बढ़ गई। तभी कैबिनेट मंत्री ने आंवला कोतवाल को फोन पर अवगत कराया। इस पर पुलिस ने तीनों ट्राॅलियां रामनगर पुलिस चौकी पर खड़ी करा दीं। तीनों चालक बदायूं के एक सेंटर से गन्ना भरकर शाहबाद शुगर मिल जा रहे थे।
एसडीएम ने बताया कि शनिवार रात गन्ने से भरे ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली रामनगर रोड पर जाने की सूचना मिली थी। मामले का संज्ञान लेकर चौकी पुलिस से कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। नियमों के विपरीत अगर किसी ने ट्राले में गन्ने भरे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद