{"_id":"66476d54619a4415e50765b6","slug":"chakbandi-accountant-arrested-for-taking-bribe-in-bareilly-2024-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: घूस लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार, किसान से बोला था- रुपये नहीं दोगे तो चक्कर काटते-काटते थक जाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: घूस लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार, किसान से बोला था- रुपये नहीं दोगे तो चक्कर काटते-काटते थक जाओगे
Fri, 17 May 2024 08:17 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 May 2024 08:17 PM IST
सार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी लेखपाल ने आंवला तहसील क्षेत्र में कृषि भूमि की पैमाइश के बदले किसान से 20 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
आरोपी चकबंदी लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र में कृषि भूमि की पैमाइश करने के बदले चकबंदी लेखपाल नितेश माहेश्वरी को 20 हजार रुपये घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सुभाषनगर थाने में लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उप संचालक चकबंदी न्यायालय ने आंवला तहसील के ढका निवासी किसान प्रदुमन के चक संख्या 743, 654, 1029, 1500, 882 और 132 को एक जगह समायोजित करने का आदेश दिया था। प्रदुमन इस आदेश की प्रति लेकर आंवला तहसील में तैनात लेखपाल नितेश माहेश्वरी के पास पहुंचे। लेखपाल ने पर्चा 23 और पैमाइश करने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
'चक्कर काटते-काटते थक जाओगे'
प्रदुमन ने मजबूरी जताई तो लेखपाल ने कहा कि रुपये नहीं दोगे तो चक्कर काटते-काटते परेशान हो जाओगे। इसके बाद प्रदुमन ने एंटी करप्शन दफ्तर आकर सीओ से शिकायत की तो टीम ने जाल बिछा दिया। प्रदुमन ने नितेश को फोन किया तो उसने घर पर मिलने की बात कही।
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम वेश बदलकर प्रदुमन के साथ सुभाषनगर रामलीला मैदान के पास स्थित लेखपाल के घर पहुंच गई। लेखपाल ने जैसे ही प्रदुमन से रुपये लिए, ट्रैप टीम ने उसको रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल के पास से रिश्वत में लिए गए पांच सौ रुपये के 40 नोट भी बरामद हुए।
पीलीभीत के पूरनपुर का रहने वाला है लेखपाल
पूछताछ में लेखपाल नितेश माहेश्वरी ने बताया कि वह पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान का मूल निवासी है। इन दिनों सुभाषनगर में किराए पर रह रहा था। लेखपाल के पास से एक मोबाइल फोन और 1710 रुपये नकद भी मिले हैं। एंटी करप्शन टीम की प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि नितेश की छवि रिश्वतखोर और भ्रष्ट कर्मचारी की है।
पूछताछ में लेखपाल नितेश माहेश्वरी ने बताया कि वह पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान का मूल निवासी है। इन दिनों सुभाषनगर में किराए पर रह रहा था। लेखपाल के पास से एक मोबाइल फोन और 1710 रुपये नकद भी मिले हैं। एंटी करप्शन टीम की प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि नितेश की छवि रिश्वतखोर और भ्रष्ट कर्मचारी की है।
सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि चकबंदी लेखपाल के रिश्वत लेने की शिकायत पर टीम ने छापा मारकर उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोई शासकीय कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत मांगे तो 9454405475 और 9454401653 पर शिकायत कर सकते हैं।