फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chairperson of National Women's Commission in Bareilly today

Bareilly News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष आज बरेली में

Thu, 22 May 2025 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Chairperson of National Women's Commission in Bareilly today
बरेली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर आज बरेली में महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई करेंगीं। वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय में यशोदा एआई कैंपेन को भी लांच करेंगीं। शाम के समय जनप्रतिनिधियों के अलावा उनका महिला जरी कारीगरों से भी मिलने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

आयोग की तरफ से भेजे गए कार्यक्रम के मुताबिक, वह सुबह 10 बजे जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने जाएंगीं। 11 बजे जीआईसी ऑडिटोरियम में सी इज ए चेंज मेकर कार्यक्रम में शामिल होकर 12:15 बजे वह रुविवि पहुंचेंगीं।
विज्ञापन

शाम चार बजे इंवर्टिस विवि में मेडिकल रूम का लोकार्पण करने के साथ ही 4:30 बजे अलग-अलग जिलों के डीएम के साथ उनकी समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट में प्रस्तावित है। 5:30 बजे वह सीबीगंज स्थित कॉमन फेसिलिटी सेंटर मथुरापुर में शिल्पगाथा महिलाओं की जुबानी कार्यक्रम में जरी-केन और बैंबू क्लस्टर की कारीगरों से वार्ता करेंगीं। शाम सात बजे सांसद छत्रपाल गंगवार के आवास पर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप भी बरेली पहुंच रहीं हैं। बृहस्पतिवार को वह जिला कारागार बरेली का निरीक्षण करेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किट हाउस में दो बजे जनसुनवाई
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष महिलाओं की शिकायतों की जनसुनवाई दोपहर में दो बजे सर्किट हाउस में करेंगीं। इसमें प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed