फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   central park will be built in Greater Bareilly with a cost of Rs 32 crore

Bareilly News: ग्रेटर बरेली में 32 करोड़ रुपये से बनेगा सेंट्रल पार्क, म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद ले सकेंगे लोग

Fri, 28 Mar 2025 04:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 04:52 PM IST
सार

ग्रेटर बरेली आवासीय परियोजना के सेक्टर सात में सेंट्रल पार्क विकसित किया जाएगा। इसके लिए बीडीए ने भूमि चिन्हित कर ली है। टेंडर भी निकाला गया है। 

विज्ञापन
central park will be built in Greater Bareilly with a cost of Rs 32 crore
सेंट्रल पार्क का नक्शा - फोटो : बीडीए

विस्तार

लखनऊ-दिल्ली की तर्ज पर अपने बरेली शहर में भी लेजर शो वाले म्यूजिकल फाउंटेन के साथ 98,480 वर्ग मीटर में सेंट्रल पार्क विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए ग्रेटर बरेली आवासीय परियोजना के सेक्टर सात में भूमि चिह्नित कर ली गई है। सेंट्रल पार्क, बरातघर और व्यावसायिक परिक्षेत्र विकसित करने के लिए 32 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला गया है।

विज्ञापन


पार्क में चाहरदीवारी, 50 दुकानें, मुंबई की तर्ज पर स्ट्रीट फूड उपलब्ध कराने के लिए 6900 वर्ग मीटर जमीन पर चौपाटी बनेगी। पार्क के बीच 9850 वर्ग मीटर में जलाशय बनाया जाएगा। प्रकृति और पर्यावरण के प्रति लोगों का लगाव बढ़ाने के लिए दोनों ओर हरियाली की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Shahjahanpur Murder: पिता ने सो रहे बच्चों का मुंह दबाया, एक-एक कर गड़ासे से काटा; पोस्टमार्टम में खौफनाक खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सेंट्रल पाथ-वे होगा, जहां सुबह शाम टहल सकेंगे। जॉगिंग के लिए सिंथेटिक ट्रैक वाला शहर का पहला पार्क होगा। पार्क के करीब ही पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बरातघर होगा। इसमें दो हजार वर्ग मीटर कवर्ड एरिया होगा। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि सेंट्रल पार्क तो पहले से प्रस्तावित है, लेकिन इसकी वजह से सेक्टर सात के ले-आउट में थोड़ा परिवर्तन किया जाना है। इसलिए इसे शुक्रवार को बोर्ड की बैठक में रखा गया है।

टिकट का फैसला बाद में 
प्रस्तावित सेंट्रल पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क लगाने की तैयारी है। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि कम से कम शुल्क लगाया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद निर्णय लिया जाएगा। शुल्क रखने की मंशा यही है कि पार्क की देखरेख में कोई कमी न होने पाए। 

आर्थिक तौर पर परियोजना आत्मनिर्भर हो। इसी वजह से पार्क के फ्रंट पर दुकानों का निर्माण होगा। दुकानों को बेचने से 50 करोड़ रुपये आमदनी होने का अनुमान है। इस रकम को फिक्स डिपॉजिट कर भविष्य में पार्क के संचालन के लिए चार करोड़ रुपये सालाना बजट जुटाने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed