फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Celebration will be held today in memory of Maula Ali

Bareilly News: मौला अली की याद में आज मनाया जाएगा जश्न

Tue, 14 Jan 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Celebration will be held today in memory of Maula Ali
बरेली। हजरत मौला अली मुश्किल कुशा की यौम-ए-विलादत पर मंगलवार को शहर की तमाम दरगाहों और खानकाहों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें नियाज नजर और लंगर के अलावा महफिलें सजाई जाएंगी।
विज्ञापन

खास तौर से खानकाह नियाजिया में दिनभर जश्न का माहौल रहेगा। सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दिन में नियाज नजर अलावा शाम को खानकाह के इमामबाड़े में हाजिरी होगी। खानकाह सकलैनिया शराफतिया में जश्ने मौला-ए-कायनात का आयोजन किया जाएगा। फैजाने शाह सकलैन फाउंडेशन की ओर से रात आठ बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में उलमा की तकरीर व नातो मनकबत की महफिल होगी।
विज्ञापन


इसी तरह ईदगाह करबला मैनेजमेंट कमेटी की ओर से बाकरगंज स्थित इमामबाड़े पर शाम छह बजे परचम कुशाई होगी। वहीं नौमहला स्थित हजरत नासिर मियां पर भी मौला अली का जश्न मनाया जाएगा। इसमें कव्वाली की महफिल के बाद नजर पेश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed