फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Celebration of cent percent result for the first time

पहली बार शत-प्रतिशत रिजल्ट का जश्न

Sun, 01 Aug 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Celebration of cent percent result for the first time
रिजल्ट आने की खुशी मनाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

यूपी बोर्ड : पिछले साल के मुकाबले इंटरमीडिएट में 19.76 और हाईस्कूल में 14.82 फीसदी ज्यादा विद्यार्थी पास

विज्ञापन
बरेली। कोरोना की वजह से परीक्षाएं टलने के बाद पहली बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। विद्यार्थियों के प्राप्तांक के स्तर में भी काफी सुधार हुआ है। परीक्षा परिणाम में खासतौर पर उन विद्यार्थियों को फायदा मिला है जो अर्र्द्धवार्षिक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके थे। वार्षिक परीक्षा में वे पास हो गए हैं। रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थियों ने कॉलेजों में जमकर अपनी कामयाबी का जश्न मनाया।
पिछले साल की तुलना में इस बार इंटरमीडिएट में 19.76 फीसदी और हाईस्कूल में 14.82 फीसदी ज्यादा विद्यार्थी कामयाब हुए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार इंटरमीडिएट में कुल 45 हजार 619 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से प्री बोर्ड परीक्षा में 44 हजार 815 परीक्षार्थी शामिल हुए। यूपी बोर्ड परीक्षा में 44 हजार 794 पास हुए हैं। हाईस्कूल में 51 हजार 622 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 51 हजार 265 प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। बोर्ड परीक्षा में ये सभी पास हुए हैं। इस तरह हाईस्कूल में शत-प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 99.95 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई की तरह यूपी बोर्ड के रिजल्ट के साथ भी पहली बार टॉपर्स की सूची जारी नहीं की गई। रिजल्ट जारी होने के बाद ज्यादातर स्कूलों में तो विद्यार्थी नहीं पहुंचे लेकिन कुछ स्कूलों में उन्होंने जमकर अपनी कामयाबी का जश्न मनाया। शहर के जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर, इस्लामिया इंटर कॉलेज, कांति कपूर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ही बच्चे पहुंचे। बच्चों ने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया और फिर साथियों संग उत्तीर्ण होने की खुशी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed