फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   celebration new year

कोलकाता-एमपी के गुलाब-लिलि से होगा नए साल का स्वागत

Tue, 31 Dec 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
celebration new year
नए साल के जश्न की तैयारी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
शहर में फूलों का एक करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद
विज्ञापन

थीम बेस्ड पार्टियों में बंगाल के फूलों से होगी खास सजावट
बरेली। साल 2019 की विदाई और 2020 के स्वागत की तैयारियां अब आखिरी दौर में है। इस बार न्यू ईयर के जश्न में कोलकाता और मध्यप्रदेश के गुलाब खुशबू बिखेरेंगे। फूल विक्रेताओं ने इस खास मौके को भुनाने के लिए स्पेशल ऑर्डर पर बंगाल से खास फूल मंगाए हैं। इन फूलों की सबसे ज्यादा डिमांड थीम पर आयोजित होने वाली पार्टियों के आयोजक कर रहे हैं। इसके अलावा होटलों और रेस्त्रां ने भी बुकिंग कर रखी है।
नए साल का पहला दिन बंगाल के फूलों की खुशबू से महकेगा। फूलों के थोक विक्रेताओं के मुताबिक पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव की वजह से जिले में गेंदे के फूल की खेती अच्छी नहीं हुई। जो खिले भी हैं, वे सजावट या किसी को भेंट करने के लायक नहीं हैं, जबकि नए साल पर गेंदे के फूलों से होटलों और रेस्त्रां समेत मंदिरों की सजावट के लिए खूब बुकिंग आ रही हैं। लोग अच्छी कीमत भी देने को तैयार हैं। जिले के फूल 60 से 100 रुपये किलो जबकि कोलकाता के फूल सौ से डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। बावजूद इसके बंगाल के गेंदे के फूलों की डिमांड ज्यादा है। डिमांड को देखते हुए नए साल पर करीब एक करोड़ रुपये तक के गेंदे के फूलों की बिक्री की संभावना जताई जा रही है। नॉवल्टी, डीडीपुरम के फूल विक्रेताओं ने बताया कि साल के पहले दिन लोग शुभकामना देने के लिए भी फूल और बुके खरीदते हैं। इसके लिए लाल और सफेद गुलाब, जरबेरा, ऑरकिड, लिली, गुलदाउदी समेत विदेशी फूलों की खासी डिमांड है।
विज्ञापन

क्लबों ने प्लान किए हैं कई प्रोग्राम
नए साल के स्वागत के लिए शहर के क्लबों ने भी प्रोग्राम प्लान कर रखे हैं। कोई थीम पार्टी तो कोई गेट टू गेदर का प्लान बना रहा है। रोटरी क्लब ऑफ बरेली रुहेलखंड, जेसीज क्लब, इनरव्हील क्लब, खंडेलवाल सखी क्लब आदि भी नए साल का स्वागत थिरकते और झूमते हुए करेंगे। बता दें कि मंगलवार को बरेली क्लब समेत कई होटलों में नए साल के धमाकेदार इस्तकबाल की तैयारियां आखिरी चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन थीमों पर आयोजित होंगी पार्टी
नए साल पर अबकी बार जश्न जरा हटके होगा। क्लब, फ्रेंड्स ग्रुप और कई परिवार भी थीम बेस्ड पार्टी करेंगे। इसमें रेट्रो, हैलोविन, डिस्को, नियॉन, बॉलीवुडख, रोमांटिक, रॉक एंड रोल्स, अरबियन नाइट्स जैसी आकर्षक थीम पर पार्टी हॉल की पूरी सजावट, म्युजिक और ड्रेस कोड होगा। इसके लिए आयोजक बाकायदा फैशन डिजाइनर्स और इवेंटोलॉजिस्ट का भी सहयोग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed