फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   celebration new year

हनीमून कपल गए दुबई-मॉरीशस.. परिवार दक्षिण के मंदिरों में

Mon, 30 Dec 2019 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
celebration new year
कड़ाके की सर्दी और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से हिल स्टेशनों के लिए बुकिंग काफी कम
विज्ञापन

बरेली। भीषण सर्दी के बावजूद शहर नए साल का जश्न मनाने को तैयार है। पार्टी को यादगार बनाने के लिए बड़े पैमाने पर टूर पैकेज भी बुक कराए गए हैं। देश से बाहर इस जश्न के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग दुबई, सिंगापुर और मॉरीशस के लिए हुई हैं तो देश में ज्यादातर लोग सैर के साथ भगवान का आशीर्वाद पाने का दोहरा प्लान बनाकर गोवा के अलावा केरल और दक्षिण के मंदिरों के लिए निकले हैं। ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक कड़ाके की सर्दी का असर भी लोगों के टूर प्लान पर पड़ा है। पहाड़ों में बर्फबारी देखते हुए इस बार नैनीताल, मसूरी और शिमला के लिए सबसे कम बुकिंग हुई है।
ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले सुनील गर्ग का कहना है कि इस बार ज्यादातर इंटरनेशनल बुकिंग हनीमून कपल्स ने कराई है। दुबईं, मॉरीशस और सिंगापुर, बाली के लिए सर्वाधिक बुकिंग हुई है। देश में गोवा, केरल और दक्षिण के मंदिरों के लिए बुकिंग हुई है। इंटरनेशनल टूर के लिए एक व्यक्ति का पैकेज 40-50 हजार और डोमेस्टिक बुकिंग के लिए 60-80 हजार में फैमिली पैकेज दिया गया है। पवन कुमार रावत ने बताया कि तीन सालों की तुलना में इस बार दिसंबर में बुकिंग ज्यादा हुई हैं। हालांकि इस बार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से हिल स्टेशनों के लिए बुकिंग काफी कम हुई है। लोगों ने ज्यादातर फैमिली पैकेज बुक कराए हैं। इस बार 15 दिसंबर तक शादियां हुईं हैं इसलिए काफी संख्या में नवविवाहित जोड़ों ने हनीमून के साथ नए साल का जश्न मनाने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन

प्राइवेट टैक्सी की बुकिंग फुल
दक्षिण भारत की सैर के लिए तमाम लोगों टूरिज्म पैकेज लिए हैं तो उत्तर भारत के मंदिरों और खूबसूरत वादियों की सैर के लिए भी प्राइवेट टैक्सी की जमकर बुकिंग हुई है। ट्रैवल एजेंसी मालिक संजीव सक्सेना ने बताया कि 30 दिसंबर से लेकर जनवरी के पहले हफ्ते में मथुरा, नैना देवी, बाला जी समेत पश्चिम और उत्तर भारत के मंदिरों के सैर के लिए ही करीब 80 फीसदी प्राइवेट गाड़ियां बुकिंग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed