फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Celebrated Makar Sankranti by donating khichdi, flying kites a lot

Bareilly News: खिचड़ी दान कर मनाई मकर संक्रांति, खूब उड़ाई पंतग

Wed, 15 Jan 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Makar Sankranti by donating khichdi, flying kites a lot
बरेली। मकर संक्रांति के महापर्व को लोगों ने श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मनाया। लोगों ने स्नान करने के बाद मंदिरों में चावल, उड़द, घी, गजक, रेवड़ी, मूंगफली, इत्यादिक खाद्य वस्तुओं का दान किया। तो कई लोगों ने ब्राह्मणों को पंचांग और धार्मिक पुस्तकों का भी दान किया, गरीबों को कंबल भी बांटे। इसके अलावा पंतगें भी उड़ाई गई। इस दिन स्नान दान का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए कई लोगों ने प्रयागराज जाकर कुंभ में डुबकी लगाई और जो नहीं जा पाए तो रामगंगा में पूर्ण आस्था के साथ स्नान किया।
विज्ञापन

मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। भारी संख्या में लोग मंदिरों में भगवान के दर्शन कर धार्मिक अनुष्ठान किया। जगह-जगह सत्यनारायण भगवान की कथा, सुंदरकांड रामचरितमानस के पाठ हुए। लोगों ने अपने इष्ट भगवान के मंत्रों का जप भी किया। वर्ष भर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं भी की। मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की भी परंपरा बहुत ही पुरानी है। जिस कारण शहर में जगह-जगह लोगों ने पतंग भी उड़ाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed