फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Celebrate Diwali...but the voiceless should also be taken care of

Bareilly News: दिवाली मनाएं... लेकिन बेजुबानों का भी रखा जाए ख्याल

Thu, 31 Oct 2024 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Diwali...but the voiceless should also be taken care of
बरेली। इस बार दिवाली मनाएं, लेकिन बेजुबानों का ख्याल रखें। पटाखे चलाएं, लेकिन इसके शोर से पशुओं को कष्ट नहीं होना चाहिए। उनकी खुशियों का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

पशुप्रेमी सतीश द्विवेदी ने कहा कि सड़क या छतों पर आतिशबाजी करने के दौरान ध्यान रखें कि आसपास कोई आवारा या पालतु कुत्ता तो नहीं है। वहीं गाय और बिल्लियों का भी ध्यान रखना है। तेज आवाज सबसे अधिक इनके लिए नुकसान दायक हो सकती है। घर के बाहर व अंदर पशुओं का खाना खिलाएं और सावधानी से दिवाली मनाएं। अक्सर देखा जाता है कि सड़कों पर दिवाली के दौरान आवारा कुत्तों की दुम और गाय व बैलों पर पटाखों को रखकर जला देते हैं। यह मजाक बेजुबानों को काफी दर्द पहुंचाता है,वहीं उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। ऐसा करने पर मुकदमा दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन


पशु क्रूरता के मामले आए सामने तो खैर नहीं : डॉ. आदित्य
नगर निगम के पशु चिकित्सा व कल्याण अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने कहा कि दिवाली पर्व को सावधानी के साथ मनाएं। इस दौरान अगर पशु क्रूरता का कोई भी मामला सामने आता है तो वह संस्थानों के साथ मिलकर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघश्याम ने कहा कि पशुओं के प्रति सम्मान का भाव रखकर दिवाली मनाएं। बेजुबान हमारी जिम्मेदारी हैं, उन्होंने कहा कि पटाखों का सबसे बुरा असर इन्हीं पर पड़ता है जिसका हमें ख्याल रखना है। आतिशबाजी करते समय पशुओं से पर्याप्त दूरी रहे। पटाखों के चलने की जगह से इनको दूर रखें जिससे तेज आवाज से वह परेशान नहीं हों। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed