{"_id":"604d11028ebc3e8d1c767b4a","slug":"cctv-on-150-places-in-city-bareilly-news-bly440406053","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेफसिटी बरेली: 150 स्थानों पर कैमरे, 16 जगह बनाए जाएंगे पिंक बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेफसिटी बरेली: 150 स्थानों पर कैमरे, 16 जगह बनाए जाएंगे पिंक बूथ
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी बरेली को सेफ सिटी बनाने के प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो गया है। इसके तहत शहर में 100 प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की पेट्रोलिंग वैन तैनात रहेंगी। करीब 100 खास प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। आशा ज्योति केंद्रों को भी विकसित किया जाएगा। नगर निगम, स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस आपसी समन्वय स्थापित कर काम करेंगे।
उप्र सरकार ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट प्रदेश के 11 शहरों में लागू किया है। सेफ सिटी परियोजना के तहत शहर में 100 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 16 स्थानों पर पिंक बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर दो महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। 100 से ज्यादा स्थानों पर पुलिस पेट्रोलिंग वैन तैनात की जाएंगी। स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम कैंपस में निर्माणाधीन बिल्डिंग में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में ही सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत इंटीग्रेटेड स्मार्ट कंट्रोल रूम होगा। आशा केंद्रों को भी विकसित किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से रात में संवेदनशील डार्क स्पॉट चिह्नित किए जाएंगे। राजकीय बाल गृह बालक, राजकीय संप्रेषण गृह, राजकीय महिला शरणालय के लिए वाहन खरीदे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसे लेकर एक मार्च को लखनऊ में कार्यशाला भी हुई थी।