फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CBSE: If you reach the center after 10 am, you will not get admission.

सीबीएसई : सुबह दस बजे के बाद केंद्र पहुंचे तो नहीं मिलेगा प्रवेश

Sat, 15 Feb 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
CBSE: If you reach the center after 10 am, you will not get admission.
बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी यानी आज से शुरू होंगी। शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान समेत अन्य व्यवस्थाएं देर शाम तक दुरुस्त की गईं। परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह नौ बजे से शुरू होगा। दस बजे के बाद पहुंचने वालों को केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा के लिए जिले के 85 स्कूलों में से 22 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। करीब 15 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 10वीं में 8,650 और 12वीं में 6,650 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी पर केंद्रों पर प्रवेश सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगा। दस बजे तक ही प्रवेश होगा। फिर केंद्र पर ताला लग जाएगा और देरी से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

पहली बार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। इसकी रिकॉर्डिंग केंद्रों को छह माह तक सुरक्षित रखनी होगी। जांच में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर प्रवेश मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लिश और इंटरप्रेन्योशिप विषय से शुरू होगी परीक्षा
सीबीएसई परीक्षाओं के पहले दिन 10वीं के इंग्लिश विषय में 8633 परीक्षार्थी और 12वीं की एंटरप्रेन्योरशिप विषय में 03 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीबीएसई कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा के मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 13 दिन में समाप्त हो जाएंगी, 12वीं की परीक्षाएं 31 दिन तक चलेंगी। सभी विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड पास रखना होगा। इसके अलावा नियमित छात्रों को स्कूल का आईडी कार्ड और व्यक्तिगत को आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड या अन्य कोई कोई एक पहचान पत्र साथ रखना होगा। जिसे प्रवेश के दौरान दिखाना होगा।


एक नजर में
- परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे होगी। प्रवेश सुबह नौ बजे से होगा।
- 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिलेगा। 50 फीसदी क्षमता आधारित प्रश्न होंगे।
- 22 केंद्रों पर होगी परीक्षा। 10वीं के 8,650, 12वीं के 6,650 परीक्षार्थी होंगे शामिल।
- स्मार्टफोन, कीपैड मोबाइल फोन, डिजिटल वॉच, कैलकुलेटर आदि के साथ प्रवेश प्रतिबंधित।
- नियमित छात्रों का ड्रेस कोड स्कूल ड्रेस है। व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं को हल्के रंग के कपड़े पहनने होंगे।
- सक्रिय रहेंगे उड़नदस्ते, स्कूलों में औचक निरीक्षण करने पहुंचेगी टीम। नकल पर सख्त कार्रवाई।

--
सभी स्कूलों, छात्रों, अभिभावकों से अनुरोध है कि वे परीक्षा की तैयारी और नियमों का पालन सुनिश्चित करें। छात्रों के लिए अनुकूल वातावरण बनाकर, उन्हें सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए प्रेरित करें। - वीके मिश्रा, सिटी कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed