{"_id":"5a9af9f84f1c1b8e238bba21","slug":"cbse-exams-to-begin-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से 12 केंद्रों पर शुरू होंगी सीबीएसई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से 12 केंद्रों पर शुरू होंगी सीबीएसई परीक्षा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तरह सीबीएसई परीक्षाओं में भी काफी सख्ती रहेगी। कुल 12 केंद्रों पर छापेमारी के लिए इस बार आठ सचल दल बनाए गए हैं। प्रत्येक सचल दल में तीन प्रिंसिपल शामिल किए गए। सीबीएसई ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दिन सभी केंद्रों पर सचल दल छापेमारी करें।
विज्ञापन
निर्देश है कि कोई भी सेंटर छापेमारी से छूटे। हर दिन की रिपोर्ट सीबीएसई कंट्रोल रूम को भेजी जाएगी। सचल दल सीटिंग प्लान से लेकर सीसीटीवी फुटेज और परीक्षाओं की अन्य व्यवस्थाएं देखेंगे। गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के कोआर्डिनेटर बीबीएल स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल के अनुसार नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सीबीएसई ने सख्त निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं होंगी। इस साल इंटरमीडिएट में 6012 और हाईस्कूल में 5345 छात्र शामिल होंगे। इस बार हाईस्कूल की भी बोर्ड परीक्षा होगी।
विज्ञापन
ये हैं परीक्षा केंद्र : केवी जेआरसी, केवी जेएलए, केवी इफको, केवी एनईआर, केवी आईवीआरआई, बिशप कोनराड, आर्मी पब्लिक स्कूल, वुडरो स्कूल पीलीभीत बाईपास, राधा माधव, सेंट फ्रांसिस, सेक्रेड हार्ट, एमआरएस पब्लिक स्कूल पीलीभीत बाईपास।
विज्ञापन