{"_id":"c48da04afa0cb78b55aa08e964c0d4b6","slug":"cbse-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 केंद्रों पर होगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 केंद्रों पर होगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा
बरेली
Updated Fri, 30 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं के 42 स्कूलों के विद्यार्थी 11 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। सीबीएसई ने इस बार परीक्षा पैटर्न में काफी बदलाव किया है। कुछ पेपर के नंबर कम कर दिए हैं और कुछ विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अलग-अलग कर दी गई हैं।
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं दो मार्च से शुरू हो रही हैं। 10वीं की परीक्षा में 911 परीक्षार्थी बोर्ड देंगे। 11 केंद्रों पर होने वाली 12वीं की परीक्षा में 4391 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 10वीं में बोर्ड और होम एग्जाम की परीक्षाएं होती हैं। जिन विद्यार्थियों को 10वीं के बाद बोर्ड बदलना होता है, वे बोर्ड की परीक्षा देते हैं। बाकी विद्यार्थी होम एग्जाम देते हैं। सीबीएसई हर साल अपने पैटर्न में कुछ न कुछ बदलाव करता है। सीबीएसई की जिला कोऑर्डिनेटर रजनी सिंह ने बताया कि इस बार कॉमर्स वर्ग की 12वीं की परीक्षा में अकाउंटेंसी और बिजनेस के प्रैक्टिकल की परीक्षा अलग-अलग होगी। अब तक दोनों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक ही होती थीं। लिखित परीक्षा पहले से ही अलग-अलग होगी। इसी तरह विज्ञान में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी का पेपर 26-26 नंबर का हो गया है। पहले यह 30 नंबर का था। इस तरह से सीबीएसई की परीक्षाएं इस बार फिर बदले ढंग से होंगी।