{"_id":"69fce71ec6b365afcd036012","slug":"cbganj-saw-power-outage-for-11-hours-causing-inconvenience-to-50000-people-bareilly-news-c-4-bly1053-879774-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीबीगंज में 11 घंटे गुल रही बिजली, 50 हजार लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीबीगंज में 11 घंटे गुल रही बिजली, 50 हजार लोग हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज इलाके में बुधवार रातभर करीब 50 हजार लोग (10 हजार उपभोक्ता) बिजली कटौती से परेशान रहे। लोकल फाॅल्ट को दुरुस्त करने में विद्युत कर्मियों को 11 घंटे लग गए। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी फॉल्ट, ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या बनी रही।
बुधवार रात एक बजे आंधी-बारिश के चलते सीबीगंज उपकेंद्र से पोषित इलाकों की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने शिकायत की पर रातभर कोई कर्मचारी मरम्मत के लिए नहीं आए। बृहस्पतिवार सुबह कर्मचारी जुटे तो फॉल्ट ठीक कर दोपहर 12 बजे आपूर्ति चालू की जा सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के कटरा चांद खां में रात तीन बजे बिजली गई तो सुबह सात बजे आई। इस दौरान लोग उमस से परेशान रहे। लाइट कटने का कारण फाॅल्ट बताया गया।
पवन विहार में रातभर ट्रिपिंग होती रही। खुशबू एन्क्लेव, जनकपुरी और गांधी नगर क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या रही। लोगों के पंखे व कूलर नहीं चल पा रहे थे। रामपुर बाग स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में एक फेस न आने से दिक्कत खड़ी हो गई। एजाज नगर, गोल्डन ग्रीन पार्क, हरूनगला और जोगी नवादा में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। अधिशासी अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया गया।