फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Caught three trolley government rice being sold to other mills

बरेलीः दूसरी मिलों को बेचा जा रहा तीन ट्रॉली सरकारी चावल पकड़ा

Sun, 12 Sep 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Caught three trolley government rice being sold to other mills
राइस मिल में जांच पड़ताल करते एसडीएम और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नवाबगंज का मामला, एसडीएम ने राइस मिल सील करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई से नाराज राइस मिलर्स ने अफसरों का किया घेराव

नवाबगंज। गोल्डन राइस मिल से दूसरी मिलों को बेचा जा रहा तीन ट्रॉली सरकारी चावल क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के विरोध में कई राइस मिलर वहां वहां इकट्ठे होकर विरोध करने लगे। उनका कहना था कि मिल पर उनके लाखों रुपये बकाया हैं, अगर ये चावल खाद्य विभाग ले जाएगा तो उनकी रकम फंस जाएगी। एसडीएम ने सरकारी चावल को गोदाम में रखवाकर मिल सील करने के निर्देश दिए हैं।
खाद्य विभाग ने किसानों से धान खरीदकर राइस मिलों को भेजा था। मिलों को चावल निकालकर देना था। नगर के अन्य राइस मिलों ने खाद्य विभाग को चावल भेज दिए लेकिन गोल्डन राइस मिल ने चावल नहीं दिया। खाद्य विभाग को सूचना मिली कि राइस मिलर रातोंरात चावल निकालकर दूसरी मिलों को बेच रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जब तीन ट्रॉलियों में भरकर चावल गोल्डन राइस मिल से बाहर भेजा जा रहा था, तभी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ज्ञानचंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंचकर चावल से लदी तीनों ट्रॉलियां पकड़ लीं। जानकारी मिलते ही नगर के अन्य राइस मिल स्वामी भी मौके पर पहुंच गए और चावल जब्त करने का विरोध करने लगे। उन लोगों ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को बताया कि उनके लाखों रुपये गोल्डन राइस मिल पर बकाया हैं। यदि खाद्य विभाग चावल ले जाएगा तो उनकी रकम फंस जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसडीएम वेदप्रकाश मिश्र भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रॉलियों से चावल उतरवाकर गोदाम में रखवा दिया। साथ ही पुलिस से वीडियोग्राफी कराकर मिल सील करने आदेश दिए हैं।

राइस मिलर पर सरकार का 1.88 करोड़ रुपया बकाया

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ज्ञानचंद्र वर्मा ने बताया कि राइस मिल पर सरकार के 1.88 लाख रुपये बकाया हैं। मगर उसके गोदाम में सिर्फ चार हजार क्विंटल चावल ही है। बाकी चावल कहां गया, इसकी भी जांच कराई जाएगी। इस मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
चावल गोदाम में रखवा दिया गया है। रविवार को राइस मिल सील करने की कार्रवाई की जाएगी। सरकार के पैसे का किसी भी हाल में गबन नहीं होने दिया जाएगा। - वेदप्रकाश मिश्र, एसडीएम नवाबगंज

गोल्डन राइस मिल को 600 मीट्रिक टन धान का चावल बनाकर देना बाकी है। इसके चलते आरसी भी जारी कराई गई है। शनिवार को मिल से बाहर भेजा जा रहा चावल जब्त कर लिया गया है और मिल को सीज कराने की कार्रवाई कराई जा रही है। - सुनील भारती, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed