फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Caught on paper, terror of animals left on the streets

Bareilly News: कागजों पर धरपकड़, सड़कों पर छुट्टा पशुओं का आतंक

Thu, 19 Sep 2024 06:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Caught on paper, terror of animals left on the streets
नगर निगम ने 11 कर्मचारी लगाए, हर महीने खर्च हो रहे पांच लाख रुपये, पर नहीं मिल पा रही राहत
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम कागजों पर छुट्टा पशुओं की धरपकड़ कर रहा है। हकीकत में शहर की सड़कों पर उनका आतंक है। शहर में कोई ऐसी सड़क नहीं, जहां आपके वाहन के सामने छुट्टा पशु न आएं। शहर में घूम रहे सांड़ कई शहरवासी जान भी ले चुके हैं। यह हाल तब है, जबकि नगर निगम की दो टीमें रोज छुट्टा पशुओं को पकड़ने का दावा कर रही हैं। इन टीमों में एक अधिकारी, दस कर्मचारी और दो वाहन लगाए गए हैं। इनके वेतन और वाहन पर प्रतिमाह औसतन पांच लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।
सीबीगंज, डोहरा रोड, बीसलपुर रोड, पीलीभीत रोड पर छुट्टा पशुओं के झुंड खतरा बन रहे हैं। नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षद इस मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं। उन्हें हर बार आश्वासन मिलता है, लेकिन शहर के लोगों को राहत नहीं मिलती। अब नए नगर आयुक्त के सामने जनता को इस समस्या से निजात दिलाने की चुनौती है।
विज्ञापन

एक हजार की क्षमता वाले शहर के एक मात्र गो-आश्रय स्थल में 1600 पशु रखे गए हैं। अब सुंदरासी में 500 की क्षमता का दूसरा गो-आश्रय स्थल बनाया जा रहा है, लेकिन तब तक यह परेशानी है कि पशु पकड़ें तो कहां ले जाएं? नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने बताया कि शहर के आसपास स्थित गो-आश्रय स्थलों में 40 पशु भेजे गए हैं। अब जो पशु पकड़े जाएंगे, उन्हें भी देहात के आश्रय स्थलों में भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिन में दो लोगों ने गंवाई थी जान

24 जनवरी से 7 फरवरी 2024 के बीच सिर्फ 12 दिनों में छुट्टा पशुओं के हमले में शहर के दो लोगों ने जान गंवाई थी। पहली घटना 24 जनवरी को संजयनगर में हुई। सांड़ के हमले में करुणाशंकर पांडेय की मौत हो गई थी। 29 जनवरी को नेकपुर गौटिया में छुट्टा पशु के हमले में राजवीर सिंह घायल हुए थे। इलाज के दौरान पांच फरवरी को उनकी जान चली गई थी। अमर उजाला ब्यूरो
हर सड़क पर है खतरा
मैं बदायूं से जरूरी काम से बुधवार को कमिश्नर कार्यालय आई थी। यहां हर कदम पर छुट्टा पशुओं के खतरे से जूझना पड़ा। अगर टीमें एक साल से छुट्टा पशुओं को पकड़ रही हैं तो फिर इतने पशु सडकों पर क्यों दिख रहे हैं? - उपासना चौहान
मैंने बरेली शहर की सड़कों पर लोगों को छुट्टा पशुओं से बचकर निकलते देखा है। गो आश्रय स्थल और छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए बनाई गईं टीमें बेमतलब साबित हो रही हैं। सिस्टम ठीक हो तो ऐसा नहीं होगा। - सुनीता सिंह

मैं पत्नी के साथ चौकी चौराहे पर खड़ा था। अचानक एक छुट्टा पशु दौड़ते हुए गुजरा। हम दोनों पीछे न हटते तो जख्मी हो जाते। जब मुख्य मार्ग का यह हाल है तो शहर की गलियों का अंदाजा खुद लगा सकते हैं। - सुभाष चंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed