{"_id":"56fed1b84f1c1b224af00105","slug":"caught-in-his-own-stake-jaffrey","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही दांव में फंस गए जाफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही दांव में फंस गए जाफरी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
तीन नावों पर सवार सपा के शहर प्रत्याशी शेर अली जाफरी अपने ही दांव में फंसते नजर आ रहे हैं। बसपा और आईएमसी से टिकट लेकर भोजीपुरा से चुनाव लड़ने का इरादा रखने वाले जाफरी का सपा से टिकट कटना तय ही है।
टिकट मिलने के 72 घंटे के अंदर शेर अली जाफरी ने शहर सीट पर जीत के समीकरण न होने की बात कहते हुए भोजीपुरा से टिकट की मांग रखी। भोजीपुरा में सपा से शहजिल इस्लाम विधायक हैं। ऐसे में जाफरी के भोजीपुरा से टिकट मांगने को पार्टी अनुशासनहीनता मान रही है। सूत्रों के मुताबिक शेर अली जाफरी ने बसपा से टिकट हासिल करने के लिए संपर्क साध रखा है। बसपा से टिकट न मिला तो वह आईएमसी से चुनाव लड़ने का मंसूबा पाले हैं। सपा के पार्षद भाजपा के मुकाबले में शहर सीट से मेयर डा. आईएस तोमर के पक्ष में लाबिंग कर रहे हैं। कैंट से हाजी इस्लाम बब्बू सपा के प्रत्याशी हैं लेकिन उनका टिकट कटने की चर्चाएं चल रही हैं। दोनों प्रत्याशियों के टिकट सपा की एक नेत्री की पैरवी पर दिए गए हैं।