फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cattle shelters will be monitored via CCTV cameras from the district headquarters.

Bareilly News: जिला मुख्यालय पर सीसी कैमरों से होगी गोआश्रय स्थलों की निगरानी

Fri, 04 Sep 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cattle shelters will be monitored via CCTV cameras from the district headquarters.
बरेली। गोवंश की सुरक्षा और आहार की व्यवस्था समेत मुस्तैद निगरानी के लिए अब गोआश्रय स्थलों में सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इनका कंट्रोल रूम जिला स्तर पर बनाया जाएगा। ये दिशानिर्देश मंडलायुक्त शंभू कुमार ने बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में गोआश्रय स्थलों के संचालन प्रबंधन, संरक्षित गोवंश के आहार की मंडल स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने आहार के लिए फंड रिक्वेस्ट समय से पोर्टल पर अपलोड करने, मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के लाभार्थियों का सत्यापन और भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। हरा चारा देने के लिए किसानों से अनुबंध की संख्या बढ़ाने, गोआश्रय स्थलों के संपर्क मार्ग दुरुस्त करने, गोचर भूमि पर नेपियर घास बोआई को कहा।
विज्ञापन

भूसा भंडारण क्षमता बढ़ाने, हरे चारे की वैकल्पिक व्यवस्था, संभावित जलभराव वाले आश्रय स्थल में ऊंचे चबूतरे बनवाने, कब्जायुक्त चारागाह कब्जा मुक्त कराकर हरा चारा बोने, गोआश्रय स्थल में फलदार, छायादार पौधे लगाने के लिए एसडीएम, जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed