{"_id":"5acbc65b4f1c1b676b8b4ac6","slug":"cash-crunch-creates-problem-for-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में कैश की कमी से पब्लिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में कैश की कमी से पब्लिक परेशान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महानगर में 50 फीसदी से ज्यादा एटीएम ड्राई होने से दिन ब दिन कैश की किल्लत बढ़ती जा रही है। दो हजार और पांच सौ के नोटों की कमी से परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। बैंक अधिकारियों की मानें तो नकली नोटों के डर से आरबीआई ने बड़े नोटों की सप्लाई काफी कम कर दी है। इससे बड़ा कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है। एटीएम में करेंसी की आपूर्ति जरूरत से काफी कम हो रही है।
कैशलेस को बढ़ावा देने के साथ ही नकली नोटों की सप्लाई से भी एटीएम में कैश की प्रॉब्लम लगातार बढ़ रही है। बैंक से जुड़े उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि नोटबंदी के दौरान नकदी संकट को खत्म करने के लिए सरकार ने खासतौर से दो हजार के नोट छपवाए थे। वक्त के साथ हालात लगभग सामान्य हो गए हैं, इसलिए बड़े नोटों पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। यही वजह है कि आरबीआई ने बड़े नोटों की सप्लाई कम करनी शुरू कर दी है। इधर, पर्याप्त कैश न मिलने से आधे एटीएम में कैश या तो है नहीं या फिर जरूरत के हिसाब से 50 फीसदी ही सप्लाई दी जा रही है। करेंसी चेस्ट के बार-बार डिमांड करने के बावजूद महीने भर से कैश सप्लाई को नहीं बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
बड़े नोट न मिलने से बैंक कर्मियों से भिड़ रहे ग्राहक
काफी समय से पांच सौ और दो हजार के नोट न मिलने से बड़े नोटों की कमी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई सहित तमाम अन्य बैंकों में निकासी करने वाले ग्राहकों को छोटे नोट दिए जा रहे हैं। सौ-सौ की गड्डी मिलने से ग्राहक उसे लेने से इंकार कर रहे हैं। इसे लेकर बैंक कर्मचारी और पब्लिक के बीच आए दिन भिड़ंत हो रही है। बड़े नोटों न मिलने से हर दिन जमा-निकासी करने वाले बड़े कारोबारी भी एकाउंट में छोटे नोट ही जमा कर रहे हैं। इससे बड़े नोटों की दिक्कत और भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
कहीं एटीएम बंद तो कहीं लगी लाइन
शहर में बड़ी तादाद में एटीएम बंद हैं। सेटेलाइट से यूनिवर्सिटी रोड पर कई बड़े बैंकों के एटीएम भी खाली हैं। सोमवार को श्यामगंज के पास एबीआई, सेटेलाइट के पास एसबीआई, गांधी उद्यान के पास कैनरा बैंक, ईसाई वाली पुलिस के पास एसबीआई, बांस मंडी में बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेडियम रोड पर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया सहित कई अन्य जगहों पर एटीएम बंद मिले। इधर, मेडिसिटी के पास आईसीआईसीआई, कचहरी के पास एसबीआई की मेन ब्रांच सहित कई जगहों पर एटीएम में कैश होने से वहां ग्राहकों की लाइन लगी रही।
दो हजार, पांच सौ के नकली नोट हूबहू, मशीनें भी फेल
दो हजार और पांच सौ के नकली नोट प्रचलन में रहने से फेक करेंसी का डर काफी बना हुआ है। बताते हैं कि बड़े नकली नोट को असली की तरह हूूबहू तैयार करने में अगर ज्यादा लागत भी आती है तो उसे छापने वालों को कोई नुकसान नहीं होता, जबकि सौ या उससे छोटे नोटों में ज्यादा लागत होने से उसे कम ही छापा जा रहा है। बड़े नोट इतनी सफाई से छप रहे हैं कि मशीनें भी उसकी पहचान करने में फेल हो रही हैं।