फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cash and property documents recovered in sacks from builder house in bareilly

IT Raid: बिल्डर के ठिकाने से बोरियों में नकदी और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद, 500 करोड़ की हेराफेरी की आशंका

Fri, 05 Apr 2024 06:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 06:32 AM IST
सार

सत्य साईं बिल्डर्स के मालिक रमेश गंगवार के ठिकानों पर आयकर टीम ने जांच की। बृहस्पतिवार को रमेश के दो करीबियों के यहां भी छापा मारा गया। प्राथमिक जांच में 500 करोड़ से ज्यादा की हेरीफेरी का आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन
Cash and property documents recovered in sacks from builder house in bareilly
सत्य साईं बिल्डर्स के ठिकानों पर आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सत्य साईं बिल्डर्स के मालिक रमेश गंगवार के ठिकानों से आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बोरियों में भरी नकदी और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किए। कागजात की प्राथमिक जांच में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की आशंका जताई गई है। पड़ताल के बाद बिल्डर के दो करीबी प्रॉपर्टी डीलर प्रियदर्शिनी नगर निवासी सुनील सिंह और राजेंद्र नगर निवासी भानु सिंह गंगवार के घर और कार्यालय पर टीम ने छापा मारा। बरामद कागजात के आधार पर और लिंक खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम बृहस्पतिवार को भी ट्यूलिप टावर में डटी रही। सूत्र बताते हैं कि टीम ने बुधवार को पीलीभीत बाईपास स्थित ट्यूलिप टावर के ब्लॉक ए स्थित फ्लैट संख्या- 1002 से बोरियों में भरे प्रॉपर्टी के कागजात (रजिस्ट्री, एग्रीमेंट), कई बैंकों के स्टेटमेंट समेत नकदी बरामद कर कब्जे में लिया है। यहां से बरामद कैश और कागजात के आधार पर रमेश के करीबी प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह और भानु सिंह गंगवार के कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों को खंगाला।
विज्ञापन


रमेश के करीबी के फ्लैट पर छापा 
वहां मौजूद लोगों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए। ट्यूलिप टॉवर के निवासियों ने बताया कि टीम पांच गाड़ियों से वहां पहुंची थी। जिस फ्लैट में छापामारी की गई, वह किराए पर है। रमेश गंगवार का ही एक करीबी उसमें रह रहा है। टावर के कार्यालय में भी आवाजाही बंद है। रमेश और उनके परिजनों को टीम ने न तो घर से बाहर निकलने दिया, न ही किसी से संपर्क करने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्यूलिप टॉवर समेत रमेश गंगवार के कार्यालय से मिले दस्तावेजों में कई बिल्डरों के नाम भी सामने आए हैं। टीम उनकी सूची तैयार कर रही है। इसमें बरेली के अलावा अन्य जिलों और उत्तराखंड के भी बिल्डरों का नाम बताया जा रहा है। शुक्रवार को इनमें से किसी बिल्डर या करीबी के कार्यालय पर टीम छापामारी कर सकती है। इधर, दोनों प्रॉपर्टी डीलरों को बैंक ले जाकर उनके लॉकर खंगाले हैं।

10 साल पहले था शिक्षामित्र 
नवाबगंज क्षेत्र के दलेलनगर का निवासी रमेश गंगवार दस साल पहले शिक्षामित्र था, फिर ठेकेदारी में उतरा। आयकर टीम की जांच में शहर के कई नामचीन ठेकेदार, कारोबारी, व्यापारियों के नामों के भी सामने आने की बात कही जा रही है। आयकर टीम रमेश गंगवार के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से भी पूछताछ करेगी।

बिल्डर रमेश गंगवार के ठिकाने से बरामद कागजात की पड़ताल में कई सफेदपोश और नौकरशाहों के काले धन को खपाए जाने की आशंका है। फिलहाल, टीम एक-एक कागजात का बारीकी से अध्ययन कर रही है और इसी आधार पर कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed