फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case registered under the Gangster Act against five notorious individuals for spreading terror.

Bareilly News: दहशत फैलाने वाले पांच शातिरों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 24 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case registered under the Gangster Act against five notorious individuals for spreading terror.
फरीदपुर। क्षेत्र में लगातार अपराध और दहशत फैलाने वाले पांच शातिरों पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से तैयार गैंग चार्ट के अनुसार, इस आपराधिक गिरोह का सरगना मेवा सरफापुर गांव निवासी फातून है। उसपर फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी और कोतवाली क्षेत्रों में हत्या की कोशिश, डकैती, गोकशी, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित 13 से अधिक गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्य कासिम, नांद अलगनी गांव निवासी बेचे खां, तैयब उर्फ तोईयाब खां और याकूब खां हैं। इन चारों अपराधियों पर भी 12 से अधिक रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन

फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि यह गिरोह संगठित तरीके से चोरी, गोकशी, मारपीट और अवैध असलहा प्रदर्शन जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देता है। डर से जनता इनके खिलाफ बोलने या गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थी। पुलिस टीम की जांच रिपोर्ट और डीएम बरेली की ओर से स्वीकृत किए गए गैंग चार्ट के आधार पर उनपर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही इस गिरोह की अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति को चिह्नित कर कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed