{"_id":"5beb8ac8bdec22697300c206","slug":"case-registered-against-varun-gandhi-and-kalraj-mishra-has-been-transferred-to-special-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण गांधी, कलराज मिश्र और चार विधायकों के मुकदमे प्रयागराज स्पेशल कोर्ट ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण गांधी, कलराज मिश्र और चार विधायकों के मुकदमे प्रयागराज स्पेशल कोर्ट ट्रांसफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 14 Nov 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से यहां की अदालतों में चल रहे जिले के चारों विधायकों और दो सांसदों के मुकदमों को इलाहाबाद में बनाई गई स्पेशल जज स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भेज दिया गया है। पूर्व विधायकों पर विचाराधीन आपराधिक मुकदमों की फाइलें भी अब इलाहाबाद अदालत में ही चलेंगी। जिले से दो दर्जन से ज्यादा फाइलें इलाहाबाद कोर्ट में भेजी गई हैं।
बताते चलें कि सर्वोच्च न्यायालय ने बीते साल सांसद, विधायकों पर चल रहे आपराधिक मुकदमों के शीघ्र निस्तारण को कहा था। उसी क्रम में प्रदेश सरकार को एक अलग अदालत बनाकर सारे मुकदमों की सुनवाई कराने का आदेश दिया गया था। सरकार की मंशा के अनुरूप उच्च न्यायालय ने बीते महीने स्पेशल जज स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए नाम से इलाहाबाद में एक अदालत बना दी। प्रदेशभर के सांसद विधायकों के मुकदमे अब उसी अदालत में चलेंगे।
पीलीभीत से पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कलराज मिश्र, पीलीभीत के पूर्व विधायक बीके गुप्ता, भाजपा सांसद वरुण गांधी, बीसलपुर के विधायक प्रदेश के पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा, बरखेड़ा के पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता पप्पन, पीलीभीत शहर से भाजपा के विधायक संजय सिंह गंगवार, पूरनपुर के विधायक बाबू राम पासवान, बरखेड़ा के भाजपा विधायक किशन लाल राजपूत, बरखेड़ा से विधायक रहे और सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे हेमराज वर्मा, पूरनपुर से विधायक रह चुके अरशद खां, बीसलपुर से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू, पीलीभीत शहर विधानसभा से तीन बार भाजपा विधायक रहे बीके गुप्ता (इनका अब देहांत हो चुका है) और पूरनपुर से विधायक रह चुके किसान मजदूर पार्टी के मुखिया बीएम सिंह की मुकदमों से संबंधित फाइलें इलाहाबाद स्पेशल कोर्ट को भेजी जा चुकी हैं।