फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case registered against in-laws who pressured daughter-in-law to force her into prostitution

बेरहम ससुराल: बहू को जबरन वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल रहे थे, युवक को महिला के कमरे में घुसाया; फिर की पिटाई

Thu, 22 Feb 2024 08:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 Feb 2024 08:14 PM IST
सार

बरेली के किला इलाके की निवासी महिला का निकाह कोतवाली क्षेत्र निवासी मोहसिन से हुआ था। सास नूरजहां और चचिया ससुर यामीन उसे देह व्यापार में धकेलना चाहते थे। दोनों ने एक युवक को उसके कमरे में घुसा दिया।

विज्ञापन
Case registered against in-laws who pressured daughter-in-law to force her into prostitution
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महिला के ससुराल वालों ने उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पीटा गया। महिला ने आईजी से शिकायत की तो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।

विज्ञापन


बरेली के किला इलाके की निवासी महिला का निकाह कोतवाली क्षेत्र निवासी मोहसिन से हुआ था। सास नूरजहां और चचिया ससुर यामीन उसे देह व्यापार में धकेलना चाहते थे। दोनों ने एक युवक को उसके कमरे में घुसा दिया। चीखने और विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। शिकायत करने किला थाने गई तो सभी ने माफी मांग ली। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले सास नूरजहां और पति मोहसिन ने यामीन को उसके कमरे में भेज दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। शोर मचाने पर दरवाजा खोल दिया गया। इसके बाद नूरजहां ने तौसीफ उर्फ भईये, तौसीफ खान उर्फ गोली और काजल को बुला लिया। इन सभी ने उसकी पिटाई की। वेश्यावृत्ति नहीं करने पर घर से निकालने की धमकी दी। मोहसिन और तौसीफ उर्फ भईये ने दुपट्टे से गला दबा दिया। मिन्नतें करने पर महिला को छोड़ा तो वह अपने मायके पहुंची। किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed