{"_id":"62b047b5bd5b8a56ac7a29e1","slug":"case-registered-against-authorities-of-maulana-tauqeer-org-ittehad-e-millat-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nupur Sharma Row: मौलाना तौकीर के संगठन के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nupur Sharma Row: मौलाना तौकीर के संगठन के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 20 Jun 2022 03:44 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 20 Jun 2022 03:44 PM IST
सार
प्रदर्शन के लिए प्रशासन ने इस्लामियां ग्राउंड में 1500 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति दी थी, लेकिन वहां 10 हजार से अधिक लोग जमा हुए थे।
विज्ञापन
इस्लामियां मैदान में जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए बरेली के इस्लामियां ग्राउंड में रविवार को हुए मौलाना तौकीर के प्रदर्शन में 1500 से अधिक भीड़ जुटने पर प्रशासन ने उनके संगठन इत्तेहाद-ए-मिल्लत-कौंसिल(आईएमसी) के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रदर्शन के लिए प्रशासन ने इस्लामियां ग्राउंड में 1500 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति दी थी, लेकिन वहां 10 हजार से अधिक लोग जमा हुए थे।
मालूम हो कि रविवार को बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाए।
इस दौरान मौलाना तौकीर रजा खां ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस्लाम समझाने के लिए कलमा पढ़ने की सलाह दे डाली थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस्लाम अपना लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने नूपुर शर्मा की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन
इस्लामियां ग्राउंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलाए गए विरोध प्रदर्शन में मौलाना तौकीर ने कहा था कि इस वक्त देश में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा और यह बात वह पूरी दुनिया को बताएंगे। इस मौके पर मैदान में भारी भीड़ उमड़ी था। हालांकि प्रशासन ने प्रदर्शन में सिर्फ 1500 लोगों के शामिल होने की अनुमति ही दे रखी थी।