Bull Ride: नशे में धुत्त युवक सांड पर हुआ सवार, आफत में पड़ गई जान, जानें पूरा मामला
बिल्सी में दो युवक अपनी जान जोखिम में डालकर सांड से भिड़ गए। एक युवक ने सांड को सवारी बना लिया। दोनों युवक नशे में बताए गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांड इतने खतरनाक होते हैं कि अगर उन्हें जरा-सा छेड़ भी दो तो छेड़ने वाले पर हमला कर देते हैं, लेकिन बिल्सी में दो युवक अपनी जान जोखिम में डालकर सांड से भिड़ गए। एक युवक ने सांड को सवारी बना लिया। दोनों युवक नशे में बताए गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बिल्सी के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज में कब्रिस्तान के निकट मंगलवार को दो युवक बीच सड़क पर सांड की पीठ पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें ऐसा करता देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोग वीडियो बनाने लगे। इस दौरान एक युवक सांड की पीठ पर बैठ गया और स्टंट करने की कोशिश करने लगा।
सांड ने उसे सड़क पर गिरा दिया। इसके दोनों युवक सांड से भिड़ जाते हैं, गनीमत रही कि सांड़ ने किसी पर हमला नहीं किया। इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक का नाम गूंगा और सोना बताया जा रहा है।
इधर, बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए कहा कि गोवंश के साथ जो क्रूरता की गई है। उसको लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। युवक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में भी रोष व्याप्त है।