फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case against former minister Ashok Kataria returned after 23 years

Bareilly News: पूर्व मंत्री अशोक कटारिया को बड़ी राहत, 23 साल बाद मुकदमा वापस; ये था मामला

Thu, 03 Aug 2023 08:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 03 Aug 2023 08:39 AM IST
सार

पूर्व मंत्री अशोक कटारिया और उनके साथियों पर आरोप था कि उन्होंने रास्ता जाम किया था और पत्थरबाजी की थी। इस मामले में अप्रैल 2000 में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे को सरकार ने वापस ले लिया। 
 

विज्ञापन
Case against former minister Ashok Kataria returned after 23 years
पूर्व मंत्री अशोक कटारिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया समेत दस लोगों के खिलाफ 23 साल पहले दर्ज मुकदमा शासन ने वापस ले लिया है। इस पर कोर्ट ने भी बुधवार को मुहर लगा दी।

विज्ञापन


सन 2000 में अशोक कटारिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री थे। उस समय अशोक कटारिया ने अपने साथियों के साथ राममूर्ति इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आंदोलन किया था। 

विज्ञापन

ये लगा था आरोप 

अशोक कटारिया और उनके साथियों पर आरोप था कि उन्होंने रास्ता जाम किया था और पत्थरबाजी की थी। इस मामले में 30 अप्रैल 2000 को अशोक कटारिया, दिलीप शर्मा, नितीश कुमार तोमर, धर्मेंद्र कुमार, दिग्विजय सिंह, अक्षय कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, जिवेश कुमार व विकास चंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से मुकदमा वापस लेने का आदेश पहले ही आ गया था। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक एमपी एमएलए कोर्ट अचिंत द्विवेदी ने 29 मार्च 2023 को सीजेएम कोर्ट में मुकदमा वापस लेने की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed