फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   carefullness in central minister office

केंद्रीय मंत्री कार्यालय में सर्तकता

Sun, 22 Mar 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
carefullness in central minister office
बरेली। गायिका कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए सांसदों के संपर्क में आने के बावजूद संक्रमण की चपेट में आने से बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के कैंप कार्यालय में अब भारी एहतियात बरती जा रही है। पूरे दफ्तर को सैनिटाइज किया गया और बगैर टेंप्रेचर चेक किए किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। हाथों को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित कनिका कपूर लंदन से लौटने के बाद पिछले दिनों लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के कई कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके संपर्क में वसुंधराराजे सिंधिया और उनके बेटे दुष्यंत सिंधिया भी आए थे। दोनों सांसदों ने इसके बाद संसद की कार्रवाई और राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया जहां उनके संपर्क में संतोष गंगवार समेत कई और नेता आए। वसुंधरा राजे और दुष्यंत के साथ केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को भी अपना चेकअप कराना पड़ा। रिपोर्ट नेगेटिव आई तो राहत की सांस ली। हालांकि इसके बाद श्रम मंत्रालय ने बरेली में उनके आवास और कैंप कार्यालय को सैनिटाइज कराया और आगंतुकों के तापमान को चेक करना अनिवार्य कर दिया। दिल्ली से लौटने पर केंद्रीय मंत्री गंगवार ने कार्यालय में प्रवेश करने से पहले अपना तापमान चेक कराया और सैनिटाइजर से हाथ साफ किए। लोगों से एक मीटर की दूरी बनाकर ही मुलाकात की। कार्यालय में दो ही लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed