{"_id":"6712fe67bf27f3181208fbd4","slug":"career-counseling-will-be-held-every-month-for-students-in-bareilly-college-bareilly-news-c-4-lko1018-504427-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज में विद्यार्थियों की प्रतिमाह होगी कॅरिअर काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज में विद्यार्थियों की प्रतिमाह होगी कॅरिअर काउंसलिंग
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए प्रतिमाह अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित कर प्रोत्साहित किया जाएगा। प्राचार्य ने शुक्रवार को कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रस्ताव पर मुहर लगाई।
प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. राजीव यादव ने कहा कि कॅरिअर काउंसलिंग के क्रम में महाविद्यालय के एमएड सभागार में 21 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सेना भर्ती कार्यालय के सहयोग से अग्निवीर भर्ती योजना पर अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें थल सेना भर्ती कार्यालय के विशेषज्ञ योजना के प्रति विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं की संख्या सीमित रखी गई है। इसमें प्रथम सत्र में 100 विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा, शेष विद्यार्थी अगले माह होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकेंगे। संवाद