फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car wash contractor raped woman, mob tied her up and beat her

Bareilly News: कारचोबी ठेकेदार ने किया दुष्कर्म, भीड़ ने बांधकर पीटा

Mon, 01 Sep 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Car wash contractor raped woman, mob tied her up and beat her
हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में कारचोबी ठेकेदार ने शनिवार रात घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। रात एक बजे जब आरोपी निकलकर भागा तो महिला ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को रस्सी से बांधकर रातभर पिटाई की और सुबह उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने दूसरे समुदाय के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला ने थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह को बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर काम करता है। घर पर वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ रहती है। शनिवार रात वह घर में सो रही थी। उसके घर में दरवाजा नहीं है। रात करीब एक बजे दूसरे समुदाय का युवक जाहिद उसके घर में घुस आया। आरोप है कि बेड पर ही मुंह दबाकर उसके दुष्कर्म किया। उसे धमकाया कि किसी से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। महिला ने बताया कि जैसे ही जाहिद उसके घर से निकला, उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

इससे आसपास रहने वाले परिवार के लोग और ग्रामीण आ गए। उन्होंने जाहिद को पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया। फिर उसकी पिटाई की। रविवार सुबह एक ग्रामीण ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस जाहिद को छुड़वाकर थाने ले आई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जाहिद का भी मेडिकल परीक्षण कराया है, विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जाहिद पुलिस को खुद के निर्दोष होने की सफाई दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed