{"_id":"66d051a0f830f61b6c04a8a0","slug":"car-thieves-stole-two-cars-caught-on-cctv-in-bareilly-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार से आए वाहन चोर... दो कारें चुरा ले गए, सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार से आए वाहन चोर... दो कारें चुरा ले गए, सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
Thu, 29 Aug 2024 05:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:42 PM IST
सार
बरेली के संजयनगर में कार सवार चोरों ने एक रात में दो कारें चोरी कर लीं। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
कार से आए थे चोर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। शहर के संजय नगर में एक ही रात में दो कारें चोरी हो गईं। हैरत की बात यह है कि वाहन चोर गिरोह कार से आया और इलाके से दो कारें चुरा ले गया। चोरी की घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं हैं। पीड़ितों ने बारादरी थाने में तहरीर दी है। इसके साथ ही एसएसपी से भी मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
व्यापारी सुरक्षा फोरम का प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचा। व्यापारियों ने एसएसपी अनुराग आर्य को ज्ञापन देकर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संजय नगर बाइपास के समीप से दो कारें चोरी हो गईं। वाहन चोर गिरोह पहले बाइक से रेकी करता है। इसके बाद वारदात को अंजाम देता है। एक ही रात में चोरी की दो घटनाएं हुई हैं, जिससे व्यापारी चिंतित हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों के साथ पीड़ित लोग भी एसएसपी दफ्तर आए, जो कार चोरी की तहरीर पुलिस को देकर लौटे थे। इन लोगों ने कार चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई और गश्त व्यवस्था प्रभावी कराने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि सर्विलांस टीम लगा दी है। चोरी हुईं सभी कारें बरामद की जाएंगी। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन