फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car rider was beaten after collision, looted money by firing in the air

Bareilly News: टक्कर लगने पर कार सवार को पीटा, हवाई फायरिंग कर रुपये लूटे

Sat, 13 May 2023 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Car rider was beaten after collision, looted money by firing in the air
बरेली। बाइक सवार को हल्की टक्कर लगने पर भीड़ ने कार सवार के साथ मारपीट कर उस पर फायरिंग कर दी और दो हजार रुपये भी लूट लिए। कार सवार ने सुभाषनगर थाने में तहरीर दी है। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कैंट के बुखारा निवासी हैप्पी करगैना बाजार से अपने घर जा रहे थे। अचानक बाइक सवार सामने आया और उनकी कार से टकराकर गिर गया। कुछ ही देर में बाइक सवार खुद उठ गया। तभी आसपास गांव के लड़के पहुंचकर अभद्रता करने लगे। हैप्पी ने बचने के लिए कार भगाई तो दो बाइक पर सवार छह-सात लोगों ने कार रोक कर फायरिंग कर दी। मार पीटकर दो हजार रुपये भी लूट लिए। आसपास के लोग उसे रामगंगा अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

मामला दो समुदाय से जुडा़ होने के कारण हैप्पी की पिटाई का वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठन के लोग मारपीट करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। योगी सेना समेत कई लोगों ने वीडियो पुलिस को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed