फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car rams into poorly parked truck, Bareilly youth dies

Bareilly News: खराब खड़े ट्रक में घुसी कार, बरेली के युवक की मौत

Tue, 05 Nov 2024 04:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Car rams into poorly parked truck, Bareilly youth dies
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में पिछली सीट पर बैठे बरेली के बारादरी मोहल्ला निवासी श्रेष्ठ (19) राठौर की मौत हो गई। श्रेष्ठ के पिता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य संजीव कुमार, माता वंदना, बड़ा भाई दिव्यांश और कार चालक आनंद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। क्रेन मंगाकर कार व ट्रक को हाईवे से हटवाया गया।
विज्ञापन

बारादरी मोहल्ला निवासी संजीव कुमार सोमवार सुबह कार से परिवार सहित गुरुग्राम जा रहे थे। गुरुग्राम में उनके बड़े बेटे दिव्यांश निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि कार सुबह करीब आठ बजे मोहम्मदाबाद के सामने फ्लाईओवर पर खराब खड़े पाइप लदे ट्रक में घुस गई। कार में पिछली सीट पर बैठे श्रेष्ठ राठौर की मौत हो गई। माता-पिता, भाई दिव्यांश और कार चालक घायल हो गए। सीओ का कहना है कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed