फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car overturns while trying to save a wild animal; youth dies

Bareilly News: जंगली जानवर को बचाने में पलटी कार, युवक की मौत

Sat, 24 Oct 2026 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Car overturns while trying to save a wild animal; youth dies
क्योलड़िया। नवाबगंज में रामलीला मेले से देर रात लौट रहे चार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जंगली जानवर के अचानक सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मृतक की पहचान क्योलड़िया निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र गंगवार के रूप में हुई है। घायलों में बरखेड़ा क्षेत्र के ज्योरा कल्याणपुर के राहुल, कुशीनगर के गैरी नरोत्तम के सुमित चौहान और हाफिजगंज के चौखंडी के कार चालक पंकज गंगवार शामिल हैं। सभी दोस्त मेला देखकर देर रात कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

यह हादसा बबूरी मोड़ पर हुआ। अचानक एक जंगली जानवर कार के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने युवकों की चीख-पुकार सुनी। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। परिजन घायलों को अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में देवेंद्र गंगवार ने दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। देवेंद्र की मौत से उनकी पत्नी प्रेमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में छह वर्षीय बेटे नरेंद्र और एक वर्षीय बेटा शिवम हैं। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed