फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car overturns while returning from Bismil Night, cloth merchant's wife dies

Bareilly News: बिस्मिल नाइट से लौटते वक्त कार पलटी, कपड़ा व्यापारी की पत्नी की मौत

Mon, 01 Dec 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Car overturns while returning from Bismil Night, cloth merchant's wife dies
बरेली। आईवीआरआई परिसर में शनिवार रात आयोजित बिस्मिल नाइट से लौटते वक्त तेज रफ्तार कार इज्जतनगर थाने के पास सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में मॉडल टाउन निवासी कपड़ा व्यापारी की पत्नी की मौत हो गई। खुद व्यापारी व उनके साथ मौजूद कोचिंग संचालक दंपती गंभीर घायल हो गए। इनमें से एक को दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी हर्षुल अरोड़ा की प्रेमनगर में कपड़े की दुकान है। वह पत्नी 30 वर्षीय शीतू के साथ बिस्मिल नाइट में शामिल होने आईवीआरआई गए थे। रात करीब 12 बजे वहां से लौट रहे थे। हर्षुल के दोस्त मॉडल टाउन के ही निवासी कोचिंग संचालक पारस खेड़ा और पारस की पत्नी भावना खेड़ा भी साथ थीं। लग्जरी कार में दोनों दंपती लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार आगे चल रही बाइक को बचाने के चक्कर में साइड में चली गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि कार दो पलटी खाकर नाले में गिर गई। पीछे दूसरी कारों से आ रहे परिचितों ने उनको बाहर निकाला और दूसरे वाहनों से निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, तब तक शीतू की मौत हो चुकी थी। शीतू के शरीर की कई हड्डियां टूट गई थीं। पारस को गंभीर हालत में निजी अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया। बाकी दोनों का यहीं उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल की बच्ची की मां थीं शीतू
शीतू की शादी पांच साल पहले हुई थी। वह दो साल की बेटी की मां थीं। पारस की कुछ समय पहले ही भावना से शादी हुई है। दोनों ही परिवार काफी संपन्न हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों के लोग अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। शीतू के शव का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। ब्यूरो
प्राइवेट कर्मचारी थे पंकज सिंह, पत्नी के साथ छोड़ दी दुनिया
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में मरने वाले पंकज सिंह प्राइवेट नौकरी करते थे। उनकी पत्नी सरिता की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पंकज ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। पंकज की बेटी व ऑटो ड्राइवर का इलाज चल रहा है। पूरा परिवार ऑटो से विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। तभी बड़ा बाइपास को पार करते वक्त ट्रक ने टक्कर मार दी थी। आधी रात के बाद उनके परिजनों को जानकारी हो सकी। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक व टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है। ब्यूरो
बाइक को बस ने मारी टक्कर, युवक की मौत दोस्त घायल

सीबीगंज। बाइक सवार दो युवकों को एक बस ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई। घटना शनिवार रात साढ़े आठ बजे सीबीगंज में राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने रामपुर रोड पर हुई।

गांव जौहरपुर निवासी 34 साल के गौरव श्रीवास्तव व सुमित साहू बाइक से सीबीगंज से घर लौट रहे थे। इस दौरान बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को महानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गौरव श्रीवास्तव की मौत हो गई। चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि गौरव पेंटर का काम करते थे। एक साल पहले गीता से उनकी शादी हुई थी। उनकी तीन माह की बेटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed