{"_id":"697684abba272a7b85051aed","slug":"car-for-not-giving-two-lakhs-divorced-and-remarried-case-registered-against-seven-including-husband-bareilly-news-c-4-1-bly1039-814555-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार-दो लाख न देने पर तलाक देकर किया दूसरा निकाह, पति सहित सात पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार-दो लाख न देने पर तलाक देकर किया दूसरा निकाह, पति सहित सात पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही। ससुरालियों को कार और दो लाख रुपये मायके से लाकर न देने पर पति ने तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कस्बा के मोहल्ला हसनपुर की रहने वाली दरकशा पुत्री शुजाहत अली ने बताया कि उसका निकाह छह वर्ष पूर्व शीशगढ़ के मोहल्ला गढ़ी के रहने वाले जुनैद मोनिस के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति और ससुर कमर अली, सास नाजमा, ननद गुड्डी उर्फ अलमायदा, महविश उर्फ आसना, देवर नावेद अली और उवैद अली गालियां देकर प्रताड़ित करने लगे। मायके से चार पहिया वाहन और दो लाख लाने की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे।
पति ने दिल्ली में पिछले साल 10 जून को दूसरा निकाह कर लिया और उसको तलाक दे दिया। पिछले वर्ष 30 नवंबर की शाम करीब चार बजे पति सहित उपरोक्त सभी ने उसके साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। तब से पुत्र सहित वह मायके में रह रही है। थाना प्रभारी राजेश बैसला ने बताया कि संबंधित धाराओं में आरोपी पति सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद