फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car fell into ditch while going to Nainital bareilly mba student died

Car Accident: नैनीताल जाते वक्त बरेली के पर्यटकों की कार खाईं में गिरी, एमबीए के छात्र की मौत, तीन घायल

Mon, 13 Jan 2025 07:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2025 07:20 AM IST
सार

बरेली के युवक शनिवार रात करीब 12 बजे नैनीताल भ्रमण के लिए निकले थे। रास्ते में उनकी कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car fell into ditch while going to Nainital bareilly mba student died
छात्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से नैनीताल घूमने जा रहे चार दोस्तों की कार शनिवार देर रात नैना गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बरेली निवासी वसी हैदर की मौत हो गई, जबकि तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब 12 बजे बरेली के पर्यटक नैनीताल भ्रमण के लिए आ रहे थे। नैनागांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर तल्लीताल थानाध्यक्ष एसओ रमेश बोरा के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ व दमकल टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य ने बताया कि हादसे में बरेली निवासी युवराज, पारस रस्तोगी, आलोक सक्सेना व वसी हैदर उर्फ मौजू घायल हुए थे, जिनको 108 एंबुलेंस से बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया है। जहां डॉक्टरों ने मौजू (26) को मृत घोषित कर दिया। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता बेटा था मौजू, रात में किया शव दफन
कोतवाली क्षेत्र के खनू मोहल्ला निवासी वसी हैदर उर्फ मौजू बरेली कॉलेज में एमबीए का छात्र था। पिता कमाल हैदर को परिवार के लोग व रिश्तेदार दिलासा दे रहे थे। परिजनों ने बताया कि मौजू की छोटी बहन दिल्ली में पढ़ाई कर रही है। उसके मामा की सोमवार को लखनऊ में शादी थी। उसमें शामिल होने मौजू की मां लखनऊ गई थीं। 

वहां सोमवार सुबह तक मौजू को भी पहुंचना था। इससे पहले दोस्तों के साथ नैनीताल जाने का प्लान बन गया। मौजू के पिता को रात में ही पुलिस ने सूचना दे दी। रविवार रात शव बरेली घर पर लाया गया। यहां नजदीकी कब्रिस्तान में उसे दफना दिया गया।

नैनागांव के पास हुआ हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी थी कार 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed