फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car falls into canal, one villager dies

Bareilly News: कार नहर में गिरी, एक ग्रामीण की मौत

Thu, 09 Jan 2025 03:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:49 AM IST
विज्ञापन
Car falls into canal, one villager dies
बहेड़ी। बरेली से वापस अपने गांव चुरैला जा रहे ग्राम प्रधान की कार बेकाबू होकर मितिडांडी गांव के पास सड़क किनारे नहर में जा गिरी। कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक कार सवार नशे में थे, जिस कारण रफ्तार तेज होने से कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी।बुधवार को चुरैला गांव के प्रधान दिलीप गंगवार अपनी कार में सवार होकर गांव के विपिन, नरपत व एक अन्य के साथ बरेली किसी काम से दोपहर के वक्त गए थे। रात करीब 9.30 बजे वह अपने गांव आ रहे थे। नैनीताल रोड हाईवे से उन्होंने अपनी कार को सैदपुर बुजुर्ग गांव के लिंक रोड को मोड़ दी। आगे जाकर मितीडांडी गांव के पास नहर की पुलिया को तोड़ती हुई बेकाबू कार नहर के अंदर जा गिरी। इसमें सवार चारों लोगों को ग्रामीणों की मदद से शीशे तोड़कर बाहर निकाल लिया गया। चारों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर चारों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चुरैला गांव के 48 वर्षीय नरपत की मौत हो गई। बाकी तीनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed