फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   car caught fire doors locked local residents rescued the RTO and his driver in bareilly

Bareilly News: चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग... बाल-बाल बचे आरटीओ और चालक

Sat, 10 Jan 2026 06:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Jan 2026 06:02 PM IST
सार

बरेली के बारादरी क्षेत्र में श्यामगंज पुल के पास शुक्रवार रात बड़ी घटना होने से बची। यहां आरटीओ की चलती कार में आग लग गई। चालक ने तुरंत कार रोक दी। आरटीओ और चालक कार से बाहर निकल आए।  

विज्ञापन
car caught fire doors locked local residents rescued the RTO and his driver in bareilly
शॉर्ट सर्किट से कार में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा की कार में शुक्रवार रात श्यामगंज पुल के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में आरटीओ व उनका ड्राइवर बाल-बाल बचे। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा के साथ अनुबंध पर लगी इनोवा क्रिस्टा कार से वह आईवीआरआई से घर जा रहे थे। श्यामगंज पुल से पहले तहसीनी मजार के पास अचानक उनकी कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।  

विज्ञापन


धुआं निकलता देख चालक ने सड़क किनारे तुरंत कार रोक दी। दोनों लोग कार से बाहर आ गए। घटना से सड़क पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। थोड़ी देर के लिए मार्ग पर अवरोध लगा जिसे पुलिस ने तत्काल दुरुस्त करा दिया। कार को क्रेन से सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया गया। मौके पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव पहुंच गए और आरटीओ को अपनी कार से उनके आवास पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed