{"_id":"65bb440e825949df790be184","slug":"car-catches-fire-after-hitting-stray-animal-on-bypass-in-bareilly-2024-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाईपास पर छुट्टा पशु से टकराने के बाद कार में लगी आग, बैंक कैशियर ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाईपास पर छुट्टा पशु से टकराने के बाद कार में लगी आग, बैंक कैशियर ने कूदकर बचाई जान
Thu, 01 Feb 2024 12:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:45 PM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह बड़ा बाईपास पर अचानक छुट्टा पशु सामने आने पर चालक ने ब्रेक लगाए, जिससे कार में स्पार्किंग के साथ आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बड़ा बाईपास पर कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में छुट्टा पशु लोगों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। छुट्टा पशुओं की वजह से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। बृहस्पतिवार सुबह बड़ा बाईपास पर पुल के पास अचानक सड़क पर आए छुट्टा पशु से कार टकरा गई। चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे कार में स्पार्किंग के साथ आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुभाष नगर निवासी रविकांत फरीदपुर इलाके की भरतपुर ग्रामीण बैंक शाखा में कैशियर हैं। वह बृहस्पतिवार सुबह घर से बैंक के लिए निकले थे। बड़ा बाईपास पर पुल के पास अचानक उनकी कार के सामने पशु पशु आ गया। कार उससे टकराई। रविकांत ने अचानक ब्रेक लगाए। इसके बाद कार में स्पार्किंग के साथ आग लग गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सपा नेता की हत्या: बीवी से कह दो... चूड़ी-कंगन उतार कर रख दे, कत्ल से कुछ दिन पहले कातिल ने भेजा था ये संदेश
विज्ञापन
रविकांत ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। घटना के बाद बाईपास की एक लेन पर यातायात थम गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। वहां मौजूद लोगों ने जलती कार का वीडियो बना लिया। मौके पर पहुंची बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने कार को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।